{"_id":"611234478ebc3e7d1c183e09","slug":"daughter-killed-mother-over-fight-medical-studies-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: डॉक्टरी की पढ़ाई को लेकर हुई लड़ाई तो बेटी ने मां की कर दी हत्या, पुलिस तफ्तीश में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: डॉक्टरी की पढ़ाई को लेकर हुई लड़ाई तो बेटी ने मां की कर दी हत्या, पुलिस तफ्तीश में खुलासा
Tue, 10 Aug 2021 01:45 PM IST
प्रशांत झा कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत झा कुमार झा
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:45 PM IST
सार
घटना 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई। रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच लगातार झगड़ा होता था। महिला चाहती थी कि उसकी बेटी अच्छी पढ़ाई कर डॉक्टर बने, लेकिन लड़की इससे इनकार कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपनी बेटी को पढ़ाई करने के लिए क्या बोली कि बच्ची ने गला घोटकर हत्या कर दी। दरअसल, मां-बेटी के बीच पढ़ाई को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद 15 साल की बेटी ने कराटे बेल्ट से कथित तौर पर अपनी मां का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की आकस्मिक मौत का मामला बताकर रफा-दफा करना चाह रही थी।
विज्ञापन
पिछले महीने 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया। रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच लगातार झगड़ा होता था। महिला चाहती थी कि उसकी बेटी डॉक्टरी की पढ़ाई करे, लेकिन लड़की इससे इनकार कर रही थी।
विज्ञापन
पढ़ाई को लेकर आए दिन होती थी लड़ाई
लड़की ने पिछले महीने भी अपनी मां के बारे में पुलिस से शिकायत की थी। लड़की ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी मां की गिरने की वजह से मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई को लेकर लड़की और उसकी मां के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है। लड़की पढ़ाई नहीं करना चाह रही थी, जबकि उसकी मां बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। इसी हसरत के साथ वह कई बार बेटी से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहती थी, लेकिन 30 जुलाई को मां और बेटी के बीच इसको लेकर काफी बहस हुई। बहस के बाद बेटी ने बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन