फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dates of assembly election in 5 states may announce in press conference 

लोकसभा के साथ इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का एलान भी संभव

Sun, 10 Mar 2019 11:36 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 10 Mar 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Dates of assembly election in 5 states may announce in press conference 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम हो सकता है। रविवार शाम पांच बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी होगा। ये पांच राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और ओडिशा।


loader

आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 18 जून, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का जून के पहले हफ्ते, सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक तारीखों की घोषणा में वक्त इसलिए लग रहा है क्योंकि आम चुनाव के साथ जम्मू-कश्मीर राज्य में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर भी विचार चल रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम ने जम्मू-कश्मीर का दौरा भी किया था। ताकि यह आकलन किया जा सके कि राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं या नहीं।

ओडिशा विधानसभा चुनाव

ओडिशा में पिछली बार अप्रैल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। ये चुनाव दो चरण में संपन्न हुए। वर्तमान में यहां बीजू जनता दल की सरकार है और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। यहां 147 विधानसभा सीटों में से बीजू जनता दल ने 117, कांग्रेस ने 16, भाजपा ने 10, निर्दलीय ने 2 और कम्युनिस्ट और समता क्रांति दल ने एक-एक सीट जीती थी। बहुमत के लिए 74 सीटें जीतना जरूरी है।

सिक्किम विधानसभा चुनाव

सिक्किम में पिछली बार विधानसभा चुनाव 12 अप्रैल 2014 को हुए थे। यहां 32 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 17 सीटें जीतना जरूरी है। जिनमें से सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 22 और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 10 सीटें जीती थीं। वर्तमान में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पवन कुमार चामलिंग राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पिछली बार 25 नवंबर-20 दिसंबर 2014 तक पांच चरणों में संपन्न हुए थे। यहां कुल 87 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 28, भाजपा ने 25, नेशनल कांफ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 जीती थीं। अन्य दलों ने 7 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए 44 सीटें जीतना जरूरी है। 19 जून 2018 तक यहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती थीं। यहां भाजपा और पीडीपी के गठबंधन की सरकार बनी थी। फिलहाल यहां राज्यपाल शासन लागू है।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

अरुणाचल प्रदेश में पिछली बार 9 अप्रैल, 2014 को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां कुल 60 विधानसभा सीट हैं। जिनमें से कांग्रेस ने 42 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 11 सीटें जीती थीं, निर्दलीय ने 2 और पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने 5। वर्तमान में भाजपा के पेमा खांडू राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 7 मई 2014 में हुए थे। एन. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी ने कुल 175 सीटें में से सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी। वर्तमान में वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed