{"_id":"6070d9860a243b3ba47ac530","slug":"data-of-500-million-users-stolen-from-linkedin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी : फेसबुक के बाद लिंक्डइन से चोरी हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेंधमारी : फेसबुक के बाद लिंक्डइन से चोरी हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा
Sat, 10 Apr 2021 04:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:18 AM IST
सार
- एक रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुई 4 फाइलों में लिंक्डइन उपयोगकर्ताओं के नाम, उनके कार्यस्थल, ईमेल और फोन नंबर सहित कई जानकारियां हासिल की गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक के बाद अब प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन के 50 करोड़ यूजर्स के डेटा चोरी का मामला सामने आया है। लोग अभी 53.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं के डेटा लीक को पचा नहीं पाए थे कि अब लिंक्डइन पर सेंधमारी हुई है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं की जानकारियों को चुरा ली गई है और उसे कथित तौर पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
डेटा को कथित तौर पर स्क्रैप किए गए आर्काइव एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया है। इतना ही नहीं, हैक के पीछे शामिल लोगों ने लीक हुए 20 लाख रिकॉर्ड को तो नमूने के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन
नाम, फोन नंबर और ईमेल सहित कई जानकारियां हुईं लीक
एक रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुई 4 फाइलों में लिंक्डइन उपयोगकर्ताओं के नाम, उनके कार्यस्थल, ईमेल और फोन नंबर सहित कई जानकारियां हासिल की गई हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर फोरम के उपयोगकर्ता 2 डॉलर के फोरम क्रेडिट की मदद से लीक किए गए नमूनों को देख सकते हैं। वहीं, थ्रेट एक्टर कम से कम 4 अंकों वाली राशि के बिटकॉइन से संभवत: 50 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के डेटाबेस की नीलामी करता हुआ दिखाई देता है।
लिंक्डइन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने बिक्री के लिए पोस्ट किए गए लिंक्डइन डेटा के कथित सेट की जांच की गई है और यह लिंक्डइन लीक डेटा नहीं था। कंपनी ने साथ ही यह भी कहा कि जितनी समीक्षा अब तक कर पाए हैं, उसके अनुसार लिंक्डइन के किसी निजी सदस्य के अकाउंट का डेटा नहीं था, जो हम समीक्षा करने में सक्षम थे।