फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Darjeeling unrest LIVE: Gorkhaland supporters take out silent rally in protest against 3 deaths

दार्जिलिंग हिंसा: GJM मार्च के दौरान बोले गुरुंग, पुलिस ने रोका तो खड़ी करेंगे बड़ी मुश्किल

Tue, 20 Jun 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Darjeeling unrest LIVE: Gorkhaland supporters take out silent rally in protest against 3 deaths
दार्जिलिंग बवाल: मारे गए समर्थकों के लिए GJM का मार्च, लोगों को भड़काते दिखे गुरुंग! - फोटो : PTI

दार्जिलिंग में लगातार सातवें दिन हिंसा और बवाल जारी है। इस बवाल में सुरक्षाबलों के साथ हिंसा में 3 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के बाद दार्जिलिंग में प्रदर्शनों का दौर तेज हो गया है। हालांकि दार्जिलिंग में कर्फ्यू जारी है, पर गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग लोगों को भड़काते और कर्फ्यू तोड़ने की अपील करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की तो वो बड़ी मुश्किल खड़ी करेगें।

विज्ञापन


गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने रविवार की सुबह से ही लोगों से दार्जिलिंग के मशहूर चौक बाजार पहुंचने की अपील की थी, ताकि वो प्रदर्शन में शामिल हो सके। जबकि इस पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। गुरुंग की अपील पर सुबह 11.20 बजे से शांति मार्च शुरु हो गया। मार्च के लिए काफी संख्या में लोग चौक बाजार पहुंचे।
विज्ञापन


मार्च के दौरान गुरुंग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसमें ममता बनर्जी ने कहा था कि गुरुंग के संबंध नॉर्थ-ईस्ट में सक्रिय आतंकवादी संगठनों से हैं। गुरुंग ने ममता पर हमला बोलते हुए कहा कि वो गोरखालैंड के आंदोलन की राह भटकाने के लिए ऐसा बयान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुंग ने प्रशासन को धमकाते हुए कहा है कि अगर पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिश की, तो वो बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। उनका इशारा हिंसा की तरफ भी हो सकता है।
गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) ने ये दार्जिलिंग बंद होने के सातवें दिन ये विरोध प्रदर्शन शनिवार को अपने 3 कार्यकर्ताओं के मारे जाने के विरोध में बुलाया है। जीजेएम के 3 काडर शनिवार को पुलिस के साथ झड़प में मारे गए थे, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दार्जिलिंग के लोग हिंसा का सहारा न लें। उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी का भी फायदा नहीं होगा।
इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी से दार्जिलिंग हिंसा पर बातचीत की है। 
गौरतलब है कि गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों का ये नया दौर कुछ समय से बंगाली भाषा को लादे जाने के विरोध में हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी की अगुवाई में पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाली को पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य बना दिया था। जिसके बाद बंगाली लादे जाने के विरोध में गोरखालैंड के अर्ध-स्वायत्तशाषी इलाकों में हिंसा फैल गई। मौजूदा समय में दार्जिलिंग में सुरक्षा बलों के साथ ही आर्मी की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed