फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalits to Buddhism from Gujarat Una BJP MP UDIT RAJ said its really dangerous situation

धर्म परिवर्तन को बीजेपी सांसद ने ठहराया सही, कहा- आज भी मूंछ रखने पर पीटे जाते हैं दलित

Mon, 30 Apr 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
 Dalits to Buddhism from Gujarat Una BJP MP UDIT RAJ said its really dangerous situation
रविवार को गुजरात में दलितों के बौद्ध धर्म अपनाए जाने भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदित राज ने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दलितों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और समाज में फैले भेदभाव के कारण ही यह धर्म परिवर्तन हो रहा है। उदित राज ने कहा कि दलित की पिटाई इसलिए भी की जा रही है क्योंकि उन्होंने मूछ रख रखी है।
विज्ञापन


मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उनके पास अब क्या विकल्प बचा है। उन्होंने समाज में तेजी से फैल रहे असंतोष पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश की स्थिति भयावह बनी हुई है।   
विज्ञापन


 गुजरात के सोमनाथ जिला के ऊना तहसील में करीब 450 दलितों ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। ऊना दो साल पहले उस समय चर्चा में आया था जब   समुदाय के चार लोगों को कथित गोरक्षकों ने दलितों को बुरी तरह पीटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के बाद दलित परिवारों ने कहा कि हिंदू धर्म में हमें सम्मान नहीं मिला और हिंदुओं ने हमें नहीं अपनाया इसलिए हमने बौद्ध धर्म अपनाया है। इस मौके पर सौराष्ट्र क्षेत्र के हजारों दलितों ने हिस्सा लिया। 

रविवार को ऊना में बड़ी संख्या में दलित परिवार इकट्ठा हुए और पूरे रीति रिवाज से बौद्ध धर्म अपनाया। इन परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला क्यों लिया, इस सवाल पर उनका कहना था कि हिंदुओं ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। दलित परिवारों ने कहा, ‘हमें हिंदू नहीं माना जाता और मंदिरों में भी घुसने नहीं दिया जाता। यही वजह है कि हमने बौद्ध धर्म स्वीकार किया है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed