फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalits issue raised In the Rajya Sabha

राज्यसभा में दलितों का मुद्दा उठाने के लिए पहले मैं, पहले मैं

Thu, 21 Jul 2016 04:08 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dalits issue raised In the Rajya Sabha

गुजरात में दलितों पर हुए अत्याचार का मुद्दा उठाने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), कांग्रेस और बहुजन समाज  पार्टी (बसपा) के बीच होड़ लग गई। बुधवार को राज्यसभा में शून्य काल शुरु होते ही टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने गुजरात प्रकरण पर बोलना शुरु किया।

विज्ञापन


यह भांपते ही बसपा प्रमुख मायावती खड़ी हो कर इसी मुद्दे पर बोलना शुरु कर दीं। इन दोनों की प्रतिस्पर्धा चल ही रही थी कि कांग्रेस की ओर से सदन में  विपक्ष के नेता (एलओपी) की ओर से बयान देने की पेशकश शुरु हो गई। राज्यसभा में दलित मुद्दे पर पहले बयान देने की सियासी मजबूरी ने मामला ऐसा उलझाया कि सदन चार बार स्थगित करनी पड़ी। आखिरकार उच्च सदन में कोई भी पार्टी इसपर बयान नहीं दे पाई।
विज्ञापन


हालांक भोजन अवकाश केबाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के भद्दे बयान के बाद मायावती को बोलने का मौका जरुर मिल गया। लेकिन सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद प्रतिस्पर्धा के पहले राउंड में उपसभापति ने डेरेक और माया को छोड़ एलओपी गुलाम नबी आजाद को बोलने को कहा। इस पर डेरेक  और मायावती ने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबे से नाराज उपसभापति पी जे कुरियन ने व्यवस्था  के सवाल (प्वाइंट ऑफ आर्डर) के तहत आगे बढने को कहा। इसपर कांग्रेस और बसपा के सांसदों ने शोर शराबा शुरु कर दिया। सदन को दस मीनट के लिए स्थगित करना पड़ा। 


इसके बाद जैसे ही सदन की  कार्यवाही शुरु होती तीनों पार्टियों केसांसद सभापति केआसन के पास आ कर दलित विरोधी सरकार और नरेंद्र मोदी शर्म करो के नारे लगाने लगते। इस क्रम में सदन तीन बार स्थगित करनी पड़ी। शून्य काल और  प्रश्न काल नहीं हो सका। ना ही तीनों पार्टियों में से कोई भी बयान दे पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed