फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalits invites Amitabh to smell stink in Gujarat

दलितों ने दिया अमिताभ को 'गुजरात की बदबू' सूंघने का न्यौता

Wed, 14 Sep 2016 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Dalits invites Amitabh to smell stink in Gujarat
गुजरात सरकार के ब्रांड अम्बेसडर हैं अमिताभ - फोटो : BBC

करीब 1100 दलितों ने बॉलिवुड के महानायक और गुजरात टूरिज्म के ब्रांड एंबेस्डर अमिताभ बच्चन को बदबू गुजरात की शीर्षक से पोस्टकार्ड भेजे हैं। दलितों ने ये पोस्टकार्ड अपने ऊपर हो रही पीएम मोदी के गृह राज्य में जादतियों का विरोध जताते हुए लिखे हैं।

विज्ञापन


इस आयोजन को गुजरात के कलोल से एक सभा में दलित, ऊना दलित अत्याचार संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू किया गया है। अमिताभ को लिखे पोस्‍टकार्ड में कहा गया है कि मोदी जी के कहने पर आपने खुशबू गुजरात की देखी।
विज्ञापन


अब हमने मृत पशुओं की खाल निकालने का काम छोड़ दिया है। इसलिए कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में और देखिए बदबू गुजरात की। दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि सैकड़ों मरी हुए पशु पड़े हैं राज्‍य में और दलित चाहते हैं कि इस अमिताभ आएं और उनकी बदबू का आनंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में पिटाई के विरोध में लिखा खत

Dalits invites Amitabh to smell stink in Gujarat
दलितों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI

गौरतलब है कि गुजरात टूरिज्म के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर विज्ञापनों में अमिताभ बच्चन की ये लाइन खासी चर्चा में रही थी- '...कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में।' जुलाई में गुजरात के ऊना में जानवर की खाल निकालते दलितों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कई हफ्ते तक दलितों के संगठनों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किए थे।

साथ ही इस मामले में निलंबित चार पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अवाला लगभग 30 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि जिग्नेश मेवाणी ने 15 अगस्त की रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों को शपथ दिलाई थी कि वो 'अब मृत पशु की खाल नहीं निकालेंगे और गटर में उतरकर सफाई नहीं करेंगे।''  

मेवाणी का कहना है कि इस प्रकार के पोस्टकार्ड ‌अभी अन्य शहरों से और भेजे जाएंगे। इसके अलावा एक पोस्टकार्ड अमिताभ को मुंबई देने के लिए दलित नेताओं का दल मुंबई भी जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed