फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama seeks apology for his previous statement on Gandhi-Nehru-Jinnah

गांधी-नेहरू-जिन्ना बयान पर बढ़ा विवाद तो दलाई लामा बोले- मैंने कुछ गलत कहा तो माफी मांगता हूं

Fri, 10 Aug 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama seeks apology for his previous statement on Gandhi-Nehru-Jinnah

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को विवादित बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेहरू और जिन्ना पर अपने विचार रखे थे और चीन के साथ अपने रिश्ते पर भी बेबाकी से बात की थी। पणजी में एक कार्यक्रम के दौरान नेहरू-जिन्ना पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी चाहते थे कि मोहम्मद अली जिन्ना देश के शीर्ष पद पर बैठें, लेकिन पहला प्रधानमंत्री बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने ‘आत्म केंद्रित रवैया’ अपनाया और मना कर दिया।

विज्ञापन


दलाई लामा के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान की वजह से विवाद हुआ। यदि मैंने कुछ गलत कहा तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। बता दें कि उन्होंने दावा किया था कि यदि महात्मा गांधी की जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा को अमल में लाया गया होता तो भारत का बंटवारा नहीं होता। ‘मुझे लगता है कि स्वयं को प्रधानमंत्री के रूप में देखना पंडित नेहरू का आत्म केंद्रित रवैया था। यदि महात्मा गांधी की सोच को स्वीकार किया गया होता तो भारत और पाकिस्तान एक होते।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, ‘मैं पंडित नेहरू को बहुत अच्छी तरह जानता हूं, वह बेहद अनुभवी और बुद्धिमान व्यक्ति थे, लेकिन कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं।’ जिंदगी में सबसे बड़े भय का सामना करने के सवाल पर 84 साल के धर्मगुरू ने उस दिन को याद किया जब उन्हें उनके समर्थकों के साथ तिब्बत से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने याद किया कि कैसे तिब्बत और चीन के बीच समस्या बदतर होती जा रही थी। चीन के अधिकारियों का रवैया दिन ब दिन अधिक आक्रामक होती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed