फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyrus Mistry goes to Shirdi, Shani Shingnapur temples

टाटा से हटाए जाने के बाद शनि दरबार पहुंचे साइरस मिस्त्री

Sun, 27 Nov 2016 05:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 27 Nov 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
Cyrus Mistry goes to Shirdi, Shani Shingnapur temples
टाटा स्टील कंपनी में चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद टाटा संस में निदेशक मंडल स्तर पर जारी खींचतान के बीच उद्योगपति साइरस मिस्त्री शनिवार को शनि दरबार में पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगड़ापुर स्थित शनि मंदिर में शनि की पूजा की। उससे पहले उन्होंने प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर में भी पूजा अर्चना की। माना जा रहा है कि शनि की साढ़ेसाती से उबरने के लिए उन्होंने शनिधाम का रुख किया है।
विज्ञापन


शनि मंदिर पहुंचकर साइरस मिस्त्री ने शनि का अभिषेक किया और उसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की। साइरस मिस्त्री के अचानक शनि धाम पहुंचने पर उद्योगजगत में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ हेलिकॉप्टर से शनिवार की सुबह शिरडी पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


हालांकि उनकी इस यात्रा के दौरान मीडिया या फोटोग्राफरों को आसपास जाने की इजाजत नहीं थी। मंदिर के प्रवक्ता मोहन यादव ने साइरस मिस्त्री के साईं बाबा मंदिर में दर्शन की पुष्टि की है। साईं बाबा के दर्शन के बाद मिस्त्री और उनकी पत्नी शनि शिंगनापुर मंदिर गए। जहां उन्होंने शनि का अभिषेक किया और आम श्रद्धालुओं की तरह अपनी पत्नी के साथ जमीन पर बैठकर शनि की पूजा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब संवाददाताओं ने उनसे टाटा समूह पर नियंत्रण को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछा तो मिस्त्री ने कहा कि सब ठीक हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 50 वर्षीय साइरस मिस्त्री को पिछले महीने टाटा संस के चेयरमैन के पद से अचानक हटा दिया गया था। टाटा संस, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। उसके बाद शुक्रवार को उन्हें टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद से बर्खास्त कर ओपी भट्ट को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 


टाटा स्टील के बोर्ड ने 21 दिसंबर को विशेष सर्वसाधारण सभा (ईजीएम) बुलाई है जिसमें मिस्त्री और उनके नजदीकी नुस्ली वाडिया को भी डायरेक्टर पद से निकालने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed