{"_id":"612370328ebc3e79d268e632","slug":"cylinder-exploded-in-a-food-factory-at-magadi-road-in-bengaluru-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: बंगलूरू की फूड फैक्टरी में फटा सिलिंडर, दो मजदूरों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसा: बंगलूरू की फूड फैक्टरी में फटा सिलिंडर, दो मजदूरों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल
Mon, 23 Aug 2021 04:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:03 PM IST
सार
बंगलूरू में मगदी मार्ग पर स्थित एक फूड फैक्टरी में सिलिंडर फटने की खबर है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मगदी मार्ग स्थित एक फूड फैक्टरी में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी के बॉयलर में में सिलिंडर फटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सिलिंडर फटने की यह घटना एमएम फूड फैक्टरी में हुई है।
विज्ञापन
बंगलूरू के डीसीपी (पश्चिम) संजीव पाटिल ने बताया कि फैक्टरी के बॉयलर में हुई इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
#UPDATE | Two male workers from Bihar died in the boiler blast at MM Food factory at Magadi Road in Bengaluru, Karnataka. Three others including two women are critically injured and have been shifted to a hospital: Bengaluru DCP (West) Sanjeev Patil
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2021