तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तटों पर धारा 144 लागू, आज शाम गुजरेगा बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ‘निवार’
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के सीएम से बात कर दिया मदद का भरोसा
- एनडीआरएफ की 30 टीमें मोर्चे के लिए तैयार, लोगों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश
- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व पुड्डुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश, 120 की रफ्तार से चलेगी हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि यह अगले 24 घंटों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान निवार में बदलेगा और बुधवार शाम पांच बजे तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के कराईकाल व मल्लापुरम तटों से गुजरेगा। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तटों पर मंगलवार रात से धारा 144 लगा दी गई जो बृहस्पतिवार सुबह तक लागू रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, निवार लगातार गंभीर होता जा रहा है और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। ये कडालूर से 310 किमी दूर है और अगले 12 घंटे में ये और खतरनाक तूफान में तब्दील हो जाएगा।
#CycloneNivar intensified into Severe Cyclonic Storm & lay centred at 2330 hrs IST of 24th November over southwest Bay of Bengal. It is about 310 km of Cuddalore & is very likely to intensify further into a very severe cyclonic storm during next 12 hrs: India Meteorological Dept pic.twitter.com/bbNUsK06UG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 24, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को तमिलनाडु व पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर तैयारियों का जायजा लिया। पीएम ने साथ ही दोनों राज्यों को चक्रवाती तूफान निवार से निपटने के लिए केंद्र की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। नौसेना, पांच बाढ़ राहत टीमें और गोताखोरों की टीम अलर्ट मोड पर है और आवश्यकता पड़ने पर मदद के लिए पहुंचेगी। वहीं तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सरकारों ने अपने अपने यहां चौकसी बढ़ा दी है। पुड्डुचेरी में नंबर 7 के तूफान से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
1200 राहत कर्मी तैनात
एनडीआरएफ महानिदेशक एनएन प्रधान ने बताया कि 1200 राहत कर्मियों को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में तैनात किया गया है। वहीं 18 राहत टीमों को स्टैंड बाय पर रखा गया है। तैनात टीमों में 9 पुड्डूचेरी व तमिलनाडु, और एक-एक टीम अराक्कोनम व विजयवाड़ा में मोर्चा संभाल रही हैं।
नौसेना भी अलर्ट मोड पर
भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया कि वह अलर्ट मोड पर है। नागापट्टिनम, रामेश्वरम के नौसैन्य अड्डों पर एक-एक बाढ़ राहत टीम तैनात है। वहीं तमिलनाडु और पुड्डूचेरी तट पर आईएनएस परुंदू और आईएनएस ज्योति को तैनात किया गया है।
तटीय इलाकों में तेज बारिश
इस बीच मंगलवार को तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। राज्य सरकारों ने पुलिस बलों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी समुद्र के पास न जा सके। साथ ही सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि वे दफ्तर में रहकर लोगों के कॉल का जवाब दे सकें। सभी विभागों में आपातकालीन केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षाएं और एमबीबीएस बीडीएस काउंसिलिंग रुकी
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु में परीक्षा के लिए खुलने वाले कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 24 नवंबर को होने वाली काउंसिलिंग को रोक दिया गया। यह काउंसिलिंग अब 30 नवंबर को होगी।
छह विशेष ट्रेनें और तीन उड़ानें भी रद्द
तिरुवनंतपुरम। चक्रवाती तूफान निवार की चेतावनी को देखते हुए दक्षिणी रेलवे ने तिरुवनंतपुरम खंड की छह विशेष ट्रेनों को बुधवार के लिए रद्द कर दिया। वहीं इंडिगो ने तीन उड़ानों को भी रद्द कर दिया है। रद्द उड़ानों में कोच्चि-चेन्नई, चेन्नई-त्रिची और त्रिची-चेन्नई की उड़ानें शामिल हैं। वहीं रद्द की गई ट्रेनों में कन्याकुमारी-चेन्नई एगमोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चेन्नई एगमोर कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोल्लम चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस, चेन्नई एगमोर कोल्लम एक्सप्रेस वाया मदुरै शामिल हैं।