फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today in India Cyclone to FSorm in Bay of Bengal IMD Heavy Rain Alert in Mumbai

Weather Report: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव, इन दो राज्यों पर चक्रवाती तूफान का साया, अलर्ट जारी

Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र से चक्रवाती तूफान जवाद (JAWAD) टकरा सकता है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today in India Cyclone to FSorm in Bay of Bengal IMD Heavy Rain Alert in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है।  दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफान 'जवाद' (JAWAD) का रूप ले लेगी। समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लौटने के लिए कहा गया है। बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के कारण मौसम विभाग ने आज से चार दिनों तक इन राज्यों में लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार तक आंध्र और ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दबाव क्षेत्र के अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र और गुजरात में आज हो सकती है बारिश
एक दिसंबर को गुजरात क्षेत्र, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दो दिसंबर को गुजरात क्षेत्र और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगह भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed