{"_id":"665586b95927dd6de80eb050","slug":"cyclone-remal-weather-of-northeastern-states-imd-manipur-assam-arunachal-pradesh-west-bengal-news-in-hindi-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyclone Remal: भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात; असम में बह गई रोड, अरुणाचल में रेड अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyclone Remal: भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात; असम में बह गई रोड, अरुणाचल में रेड अलर्ट
Tue, 28 May 2024 04:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 28 May 2024 04:09 PM IST
सार
मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक 15 लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोगों को बचाया गया है।
विज्ञापन
चक्रवात रेमल
- फोटो : PTI
विस्तार
चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण इन राज्यों के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नदियों का पानी बढ़ने से सड़कें बह गईं, जिससे सामान्य जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में भूस्खलन के कारण इमारतें ढह गईं। पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल के प्रभाव से 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे भी गिर गए।
भारी बारिश के कारण असम के दीमा हसाओ जिले में हफलॉन्ग-सिलचर को जोड़ने वाली रोड बह गई। फिलहाल एक जून के लिए हाफलोंग-सिलचर कनेक्टिंग रोड को बंद कर दिया गया है। तूफान रेमल के प्रभाव से अबतक राज्य में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि, 17 अन्य घायल हैं। मोरीगांव जिले में एक पेड़ गिरने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में तूफान के कारण स्कूल बस पर एक पेड़ गिरने से 12 बच्चे घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
अरुणाचल में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने मंगलवार को राज्य के लोगों से सभी एहतियाती कदम उठाने और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों से बचने का अनुरोध किया। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कुरुंग कुमेय, निचला सुबनसिरी, शि-योमी, पश्चिम सियांग, लोहित, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिले में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
पक्के-केसांग, पापुम पारे, सियांग, लोहित, पूर्वी कामेंग, पश्चिमी कामेंग, कुरुंग कुमेय, पश्चिमी सियांग और निचली दिबांग घाटी जिले में भी 29 और 30 मई को बिजली गरजने और भारी बारिश की संभावना है।
मणिपुर के कई इलाके जलमग्न
भारी बारिश के कारण मणिपुर के भी कई इलाके जलमग्न हो गए, इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पूर्वी इंफाल जिले के जलभराव के कारण एंड्रो पार्किंग, चेकॉन, महाबली और वांगखेई में यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल राज्य में किसी के भी हताहत होने या मौत की सूचना नहीं मिली है।
एक अधिकारी ने बताया कि एनएस 37 इंफाल-सिलचर राजमार्ग पर कांगपोकपी जिले के सिनम गांव के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक खाई में गिर गया। सेनापति जिले में कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी जिले के कई इलाकों में घुस गया।
रात में पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री मानिक साहा
चक्रवात रेमल के कारण त्रिपुरा में भी हालात बेहद नाजुक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हावड़ा नदी में उफान के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ है। इस कारण लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार रात पीड़ितों और प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद कहा, 'मैं लोगों से मिला और उनकी तकलीफ के बारे में जानकारी ली। खतरे वाले क्षेत्र से लोगों को निकालने की व्यवस्था की जा रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी को कोई परेशानी न हो...बहुत से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते। हम सभी को सुरक्षित क्षेत्र में लाने की कोशिश कर रहे हैं...सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।'
मिजोरम में भारी बारिश के कारण ढह गई खदान
मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक 15 लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोगों को बचाया गया है। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

#WATCH | Tripura CM Manik Saha says, "I met everyone and arrangements are being made to shift those from the danger area. We trying so that no one faces any trouble...A lot of people do not want to leave their houses. We are trying to bring everyone into the secured area...All… https://t.co/gPrpyqOfkR pic.twitter.com/WWeDj5WnIK
— ANI (@ANI) May 28, 2024