फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Nisarga: fishermen alerted in palghar maharashtra

चक्रवात 'निसर्ग' की आशंका के बीच पालघर के मछुआरे 13 नौकाओं के साथ समुद्र में

Tue, 02 Jun 2020 02:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: Amit Mandal Updated Tue, 02 Jun 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Nisarga: fishermen alerted in palghar maharashtra
महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवात की दस्तक - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में चक्रवात 'निसर्ग' के आने की सूचना के मद्देनजर जारी तैयारियों के बीच प्रदेश के पालघर जिले के मछुआरों की 13 नौकाएं अब भी समुद्र में है और उन्हें जल्द से जल्द वापस तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और आसपास के जिलों में निसर्ग के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया है। निसर्ग चक्रवात के बुधवार को तट तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंदे ने बताया कि इससे पहले पालघर से मछली पकड़ने वाली 577 नौकाएं समुद्र में थीं और सोमवार की शाम तक 477 नौका वापस आ चुकी हैं ।

शिंदे ने कहा कि बाकी बची 100 नौकाओं को भी वापस लाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। अब केवल 13 नौकाएं समुद्र में बची हैं। इन सभी नौकाओं पर कितने मछुआरे हैं, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि जिला प्रशासन बाकी बची नौकाओं को वापस लाने के लिये तट रक्षकों व मत्स्य विभाग के अधिकारियों की मदद ले रहा है।

शिंदे ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो इन क्षेत्रों में चक्रवात के दौरान बिजली आपूर्ति बंद की जा सकती है। कलेक्टर ने चक्रवात के दौरान क्या करें और क्या न करें की भी एक सूची जनता के लिए जारी की है।

पड़ोसी ठाणे जिले में एनडीआरएफ की एक कंपनी सोमवार को पहुंची जिसे उत्तान में तैनात किया गया है जहां बड़ी तादाद में मछुआरा समुदाय के लोग रहते हैं। ठाणे के कलेक्टर राजेश नरवेकर ने इसकी जानकारी दी। नरवेकर ने कहा कि उन्होंने मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा है।


जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी अनिता जवंजल ने बताया कि ठाणे जिले की मछली पकड़ने वाली कोई नौका अब समुद्र में नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी 252 नौकाएं सोमवार की शाम तक वापस लौट आई हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत की और तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed