फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Fengal hits Tamil Nadu and Puducherry heavy rain alert

Cyclone Fengal: तमिलनाडु-पुडुचेरी के हिस्सों में 'फेंगल' ने दी दस्तक, चेन्नई हवाई अड्डे से 55 उड़ानें रद्द

Sat, 30 Nov 2024 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Nov 2024 05:04 PM IST
सार

Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों ने दस्तक दे दी है। फेंगल के कारण कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Cyclone Fengal hits Tamil Nadu and Puducherry heavy rain alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों ने दस्तक दे दी है। फेंगल के कारण कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, चेन्नई हवाई अड्डे पर भी तूफान का असर पड़ा है, जहां उड़ाने प्रभावित हुई हैं। हवाई अड्डे को सात बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


चेन्नई हवाई अड्डा ने एक्स पर कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है, ताकि मौसम की स्थिति में सुधार के बाद उड़ानों का संचालन जल्द शुरू किया जा सके। 4 बजकर 30 मिनट पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित पक्षों और आईएमडी के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आईएमडी ने जानकारी प्रदान की। 
विज्ञापन


पचास से अधिक उड़ाने रद्द की गईं
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रनवे और टैक्सीवे पर जलभराव हो गया है, जिसके चलते 55 उड़ाने रद्द की गई हैं और 19 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है। इन उड़ानों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह की सेवाएं शामिल थीं। जब हवाई अड्डा संचालित हो रहा था, उस समय 12 उड़ाने देरी से चल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष पहुंचे मुख्यमंत्री स्टालिन
तूफान के कारण एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने नियंत्रण कम में पहुंच हालात की निगरानी शुरू कर दी है।  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बदल (एनडीआरएफ) की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 


मौसम विभाग ने दी जानकारी
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक्स पर एक पोस्ट में का, चक्रवाती तूफान 'फेंगल' पिछले छह घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सात किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है और 30 नवंबर को दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर यह उसी क्षेत्र में 12.3° उत्तर अक्षांश और 80.5° पूर्व देशांतर पर था। यह महाबलीपुरम से 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 80 किलोमीटर उत्तर पूर्व और चेन्नई से 90 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed