फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Fani: 21 more deaths confirmed, CM announces pucca houses to affected people

फैनी से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 64, मुख्यमंत्री का एलान प्रभावितों को मिलेंगे पक्के घर

Mon, 13 May 2019 08:00 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 May 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Fani: 21 more deaths confirmed, CM announces pucca houses to affected people
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ओडिशा को तीन मई को भीषण चक्रवाती तूफान फैनी का सामना करना पड़ा। इसने राज्य में काफी तबाही मचाई और घरों को तहस-नहस कर दिया। रविवार को राज्य सरकार ने बताया कि इस तूफान के कारण 21 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

विज्ञापन


रविवार को आई विशेष राहत आयुक्त की स्थिति रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेले पुरी में 39 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या सरकार द्वारा पूर्व में घोषित से 18 ज्यादा है। तीन और लोगों की मौत खुर्दा जिले में हुई है। जिसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
विज्ञापन


64 मृतकों में से 25 की मौत दीवार गिरने से हुई, 20 के ऊपर पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग्स गिर गए थे और छह लोगों की मौत छत गिरने से हुई। 13 अन्य लोगों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। 1999 में आए सुपर साइक्लोन के बाद फैनी सबसे विनाशकारी चक्रवात था। सुपर साइक्लोन ने राज्य के 1,000 से ज्यादा लोगों की जान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नई घोषणा की है। जिसके मुताबिक ऐसे लोग जिनके घर तूफान की वजह से पूरी तरह या ज्यादातर नष्ट हो गए हैं, उन्हें पक्के घर मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए घरों की क्षति का आकलन 15 मई से शुरू होगा जिसे एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।


लाभार्थियों को वर्क ऑर्डर वितरण एक जून से शुरू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक साल का वेतन दान किया था। भारतीय मौसम विभाग ने फैनी को 'अत्यंत भयावह चक्रवाती तूफान' की श्रेणी में रखा है। फैनी भारत में पिछले 20 साल में आया सबसे भयंकर तूफान है। इसकी वजह से तीर्थस्थल पुरी में समुद्र तट के पास स्थित इलाके और अन्य स्थान भारी बारिश के बाद जलमग्न हो गए जिससे राज्य के करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed