फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Buryawi warns of very heavy rains in Tamil Nadu, Kerala states

श्रीलंका से आगे बढ़ा चक्रवात ‘बुरेवी’, तिरुवनंतपुरम और मदुरै एयरपोर्ट कुछ घंटे के लिए बंद

Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कन्याकुमारी
एजेंसी, कन्याकुमारी Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Buryawi warns of very heavy rains in Tamil Nadu, Kerala states
सांकेतिक तस्वीर

श्रीलंका के मौसम विभाग ने राहत देते हुए कहा है कि उत्तरी प्रांत में बुधवार रात दस्तक देने वाले चक्रवात ‘बुरेवी’ से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अगले 24 घंटे तक इसका असर बना रहेगा। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि श्रीलंका के त्रिनकोमाली जिले में तिरियाया और कुच्चावेली गांव के बीच चक्रवात ने दस्तक दी। वहीं भारत में भी खतरे को देखते हुए शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


देश के उत्तरी हिस्से में स्थित त्रिनकोमाली में चक्रवात के कारण 200 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि आशंका के विपरीत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और जलजमाव भी हुआ, लेकिन संपत्ति को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन



त्रिनकोमाली में अचानक आयी बाढ़ में 12 घर डूब गए। करीब 630 परिवारों ने अस्थायी राहत शिविरों में पनाह ली जबकि 17,00 परिवारों खुद दूसरी जगह चले गए। वावुनिया जिले में करीब 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि  गुरुवार शाम तक चक्रवात और कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण तटीय क्षेत्रों में नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात बुरेवी अपडेट:- 

मदुरै हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित

चक्रवात के मद्देनजर तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई है। तूतीकोरिन हवाई अड्डा भी शुक्रवार को बंद रहेगा।
 

केरल के मुख्यमंत्री बोले- हम पूरी तरह सतर्क
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि 'जैसे ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य को सतर्क किया, केरल ने मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध सहित सभी आवश्यक सावधानी बरती। जिला कलेक्टर सभी निवारक प्रयास कर रहे हैं। 2891 राहत शिविर खोले गए हैं। हेल्पलाइन नंबरों के साथ 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है।'

पिनाराई विजयन ने आगे कहा कि 'राज्य द्वारा की गई तैयारियों के बारे में केंद्र को अवगत कराया गया है। आज सुबह मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने केंद्र से सभी मदद की पेशकश की। राज्य द्वारा किए गए सभी प्रयासों के बारे में उन्हें बताया गया था।'

उन्होंने कहा कि 'चक्रवात बुरेवी के लिए जारी किए गए हाई अलर्ट के मद्देनजर सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों, तटरक्षक, एनडीआरएफ, विभिन्न विभाग प्रमुखों, डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई है। बैठक में, स्थिति का मूल्यांकन किया गया और उसे दूर करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।'
 

177 लोगों को किया गया शिफ्ट
चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर 177 लोगों को त्रिवेंद्रम जिले के पोनमुडी हिल स्टेशन से स्थानांतरित कर अनाप्परा के सरकारी हाई स्कूल के राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है।

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट कल 8 घंटे के लिए बंद
चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट कल सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। यह कदम हवाई अड्डे के संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। तिरुवनंतपुरम की कलेक्टर नवजोत खोसा ने इसकी जानकारी दी है।

पुडुचेरी में सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद
पुडुचेरी में लगातार बारिश के कारण सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed