फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Burevi heavy rainfall continue in Tamil Nadu crops submerged

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान बुरेवी की दस्तक, भारी बारिश के चलते फसलें डूबी

Fri, 04 Dec 2020 05:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Burevi heavy rainfall  continue in Tamil Nadu crops submerged
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

बंगाल की खाड़ी से उठा बरवी तूफान कमजोर पड़ने लगा है। इसके बाद केरल का तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार शाम चार बजे उड़ानों के लिए फिर खोल दिया गया। अलर्ट के मद्देनजर इस एयरपोर्ट से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक के लिए उड़ान सेवा निलंबित कर दी गई थी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मौसम विभाग ने तूफान के कमजोर होने की रिपोर्ट दी है। इसके बाद एयरपोर्ट एयरफील्ड को सामान्य उड़ानों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि रामनाथपुरम जिले के तट के पास मन्नार की खाड़ी के ऊपर पिछले छह घंटों के दौरान तूफान स्थिर रहा। इसके अगले 12 घंटे एक ही क्षेत्र में स्थिर रहने और कमजोर होने की संभावना है। तूफान धीरे-धीरे दक्षिण केरल की ओर बढ़ेगा। फिर अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में यह कमजोर होता जाएगा।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी 
तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलापुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम सहित पूरे केरल में 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में टूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, कुड्डलोर और पुड्डुचेरी समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान बुरेवी के चलते शुक्रवार को भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे फसलें पानी में डूब गई हैं और कई शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है। रामनाथपुरम के निकट मन्नार की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को कमजोर हो सकता है।

इसके प्रभाव से राज्य के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इसके अलावा कई क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी बारिश हुई। नागपट्टिनम जिले के कोलीडाम में 36 सेंटीमीटर, कुड्डालोर के चिदंबरम में 34 सेंटीमीटर तथा दो दर्जन से अधिक स्थानों पर 10 से 28 सेंटीमीटर के बीच बारिश हुई। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण तिरुवरूर, पुडुकोट्टाई, तंजावूर आदि जिलों में धान और गन्ने की फसल पानी में डूब गई है।

एनडीआरएफ की टीमें तैनात, वायुसेना व नौसेना भी अलर्ट  
चक्रवाती तूफान बुरेवी की चेतावनी को देखते हुए एनडीआरएफ की कई टीमें केरल और तमिलनाडु में तैनात हैं। वहीं वायुसेना और नौसेना की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। 175 परिवारों के 697 से अधिक लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया गया है। जबकि 2489 अन्य कैंप बनाए गए हैं। 

 इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल के दक्षिण हिस्से के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।


उड़ान सेवाएं निलंबित
चक्रवात के मद्देनजर तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई है। तूतीकोरिन हवाई अड्डा भी शुक्रवार को बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed