Biparjoy Cyclone Live: शाह ने की चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा; 14 और 15 जून को भारी बारिश के आसार
{"_id":"6487d32e6bfea95eb8071176","slug":"cyclone-biparjoy-live-news-and-updates-gujarat-maharashtra-landfall-wind-storm-news-in-hindi-2023-06-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Biparjoy Cyclone Live: शाह ने की चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा; 14 और 15 जून को भारी बारिश के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 13 Jun 2023 07:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:32 PM IST
खास बातें
Gujarat Cyclone Update Live: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के तट से टकराने से पहले ही खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। इस चक्रवात की वजह से गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि लोगों को इन क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ कर गिर गए। दूसरी तरफ समुद्र में नावों को रोकने के लिए कोस्ट गार्ड ने भी गश्ती शुरू कर दी है। एनडीआरएफ की सात टीमों को गुजरात में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
07:17 PM, 13-Jun-2023
सभी बीच को बंद किया गया
भुज पश्चिम के एसपी डॉ. करणराज वाघेला ने बताया कि स्थानीय प्रशासन का लक्ष्य निचले इलाकों, कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को स्थानांतरित करना है। शरणस्थलों पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। 2 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान व 1400 से ज्यादा होमगार्ड तैनात किए गए हैं। हमने सभी बीच को बंद कर दिया है।

NDRF की 17 और SDRF की 13 टीमें तैनात
चक्रवात बिपरजॉय पर NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने बताया कि जिन इलाकों में ज्यादा क्षति होने की आशंका है, वहां से लोगों को हटाया जा रहा है, अब तक 28 हजार लोगों को हटाया जा चुका है। हमने NDRF की 17 और SDRF की 13 टीमें तैनात की है। इसके अलावा हमने और 15 टीमों को आरक्षित रखा है। कच्छ, पोरबंदर, द्वारका, राजकोट, जुनागढ़ व मोरबी में हमारी टीमें तैनात हैं।

69 ट्रेनों को किया गया रद्द
69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 26 ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा और चक्रवात बिपरजोय की शुरुआत के संबंध में ट्रेन संचालन के मद्देनजर एहतियाती उपाय के रूप में शॉर्ट-ऑरजिनेट किया जाएगा। CPRO पश्चिम रेलवे सुमित ठाकुर ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर हमने वॉर रूम बनाए हैं, हम इस पर निगरानी रख रहे हैं। हमारे लगभग 2500 कार्य बल, RPF के जवान मौके पर तैनात हैं। वीरमगाम, राजकोट, ओखा आदि जो सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाके हैं, वहां हमने माल गाड़ी को भी रद्द किया है।

06:36 PM, 13-Jun-2023
गुजरात: द्वारका के गोमती घाट दिखने लगा तूफान का असर
द्वारका के गोमती घाट पर चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं। कांडला पोर्ट पर चक्रवाती तूफान को लेकर तैयारियां की गई हैं।
#WATCH | Tidal waves lash Gomti Ghat of Dwarka while the sea remains turbulent under the influence of cyclonic storm 'Biparjoy'.#Gujarat pic.twitter.com/FNpVq5imQI
— ANI (@ANI) June 13, 2023
04:46 PM, 13-Jun-2023
कांडला पोर्ट पहुंचे मनसुख मांडविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांडला पोर्ट का दौरा किया। कांडला पोर्ट, कच्छ के अध्यक्ष एसके मेहता ने कहा कि यह कांडला पोर्ट का विस्तार है, हमने इसे पूरी तरह खाली करा दिया है। यहां 1500-2000 लोग रहते थे, हमने उन्हें गोपालपुर और गांधीधाम के शरण स्थल भेजा है। कुछ लोग अपने गांव जाना चाहते थे हमने उनके लिए बस की व्यवस्था की। कोई जनहानि नहीं हुई है।

04:18 PM, 13-Jun-2023
14 और 15 जून को भारी बारिश होगी
चक्रवात बिपरजॉय पर डॉ मृत्युंजय महापात्र (महानिदेशक, IMD) ने बताया कि 15 जून की शाम के आसपास यह चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तटीय इलाके को पार करेगा। इस समय इसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा रहेगी, इसका प्रभाव पड़ सकता है। 14 और 15 जून को भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:51 PM, 13-Jun-2023
पाकिस्तान में सेना और नौसेना की मदद ली
चक्रवात बिपरजॉय के कराची के करीब पहुंचने पर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अधिकारियों ने सेना और नौसेना की मदद ली है। उन्होंने समुद्र तट के पास रहने वाले 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने का काम तेज कर दिया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, पिछले 12 घंटों के दौरान अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान से बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

03:48 PM, 13-Jun-2023
21,000 लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया
राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि अब तक जिला प्रशासन ने लगभग 21,000 लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया है। निकासी प्रक्रिया अभी भी जारी है और सभी प्रभावित आबादी को आज शाम तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने गांधीनगर में कहा कि 21,000 लोगों में से अकेले कच्छ जिले से करीब 6,500, देवभूमि द्वारका से 5,000, राजकोट से 4,000, मोरबी से 2,000, जामनगर से 1,500 से अधिक, पोरबंदर से 550 और जूनागढ़ जिले से 500 लोगों को निकाला गया।
03:37 PM, 13-Jun-2023
अमित शाह ने की समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और चक्रवात से प्रभावित होने वाले आठ जिलों के सांसद मौजूद थे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah chairs a review meeting on the preparedness for cyclone 'Biparjoy' pic.twitter.com/Pe4YqyCSdX
— ANI (@ANI) June 13, 2023
03:09 PM, 13-Jun-2023