फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Arnab havoc Villages submerged crops destroyed Priyanka Gandhi Congress members to provide assistance

चक्रवात अर्नब का कहर: कहीं डूबे गांव तो कहीं बर्बाद हुई फसल, प्रियंका गांधी ने की कांग्रेसियों से मदद की अपील

Fri, 30 Oct 2026 10:13 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

चक्रवात 'अर्नब' के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश से लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों के राहत और बचाव कार्यों में जुटने की अपील की है, वहीं राहुल गांधी और अमित शाह ने भी प्रभावित लोगों की मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Cyclone Arnab havoc Villages submerged crops destroyed Priyanka Gandhi Congress members to provide assistance
प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चक्रवात 'अर्नब' ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कहीं भारी बारिश और बाढ़ से घरों में पानी घुस गया है तो कहीं किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगे आकर लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए और राहत-बचाव के काम में पूरा सहयोग किया जाए।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की अपील
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए चक्रवात से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आंध्र प्रदेश के उन लोगों के साथ हैं जो चक्रवात 'अरनाब' से हुई तबाही का सामना कर रहे हैं, और ओडिशा के उन लोगों के साथ भी हैं जो भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें तथा राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दें।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सरकार से मांगी तुरंत राहत
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चक्रवात से हुए नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में तूफान और ओडिशा में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति दुख जाहिर किया। राहुल गांधी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख में वह उनके साथ हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कई परिवारों के घर उजड़ गए हैं और लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। ऐसे समय में सरकारों को बिना देरी किए प्रभावित लोगों तक राहत और पुनर्वास की सुविधाएं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमित शाह ने राज्यों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हालात का जायजा लेते हुए आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित राज्यों के साथ खड़ी है और लोगों की परेशानियां कम करने के लिए हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। शाह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हालात से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

रेलवे पुल के नीचे भरा पानी, नौ ट्रेनें रद्द
चक्रवात और लगातार हो रही बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण एक रेलवे पुल के नीचे पानी तेजी से भरने लगा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए साउथ कोस्ट रेलवे (एससीओआर) ने विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस फैसले के चलते कम दूरी की करीब नौ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि लगभग 16 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


गजपति जिले में बाढ़ जैसे हालात, गांवों में घुसा पानी
ओडिशा के गजपति जिले में चक्रवात का असर काफी गंभीर बताया जा रहा है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण महेंद्रतनया नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गोशानी ब्लॉक के बाघासाला, भिननाला और बापूजी पेन्थ समेत कई इलाकों में पानी घुस गया है। नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ने से खेतों में पानी भर गया है। कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर गोशानी ब्लॉक के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: राज्य को 14 हजार करोड़ के परियोजनाओं की देंगे सौगात, क्या है पूरा कार्यक्रम?

छत्तीसगढ़ में किसानों को नुकसान, स्कूलों में छुट्टी
चक्रवात से हुई बारिश का असर छत्तीसगढ़ तक भी पहुंचा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिरने से उनकी चिंता बढ़ गई है।मौसम और हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed