फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclon yaas Bengal chief secretary alapan bandyopadhyay unlikely to report to HMA today updates

केंद्र बनाम बंगाल: मुख्य सचिव के दिल्ली पहुंचने के आसार कम, ममता सरकार ने नहीं किया रिलीव

Mon, 31 May 2021 09:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 May 2021 09:16 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे के दौरान देर से ममता बनर्जी और मुख्य सचिव के पहुंचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में गृहमंत्रालय ने मुख्य सचिव को आज दिल्ली बुलाया है, लेकिन ममता सरकार ने उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया है। 

विज्ञापन
Cyclon yaas Bengal chief secretary alapan bandyopadhyay unlikely to report to HMA today updates
पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यास चक्रवात के बाद प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल में आयोजित बैठक में ममता बनर्जी के समय से नहीं पहुंचने को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच टकराव जारी है। राज्य के मुख्य सचिव अल्पन बंधोपाध्याय को दिल्ली तलब किया गया है। इसके बाद गृहमंत्रालय ने उन्हें सोमवार को सुबह दस बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो बंगाल सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही है।लिहाजा चीफ सेक्रेट्री के दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्पन बंधोपाध्याय सीएम ममता बनर्जी के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे। नबान  में तूफान और कोरोना महामारी से जुड़े मुद्दों पर होने वाली बैठक में मुख्य सचिव बंधोपाध्याय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम मोदी से ट्रांसफर वापस लेने की अपील की थी। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरअसल चक्रवाती तूफान यास से हुई तबाही के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात का जायजा लिया था। इस दौरान बंगाल के मेदिनापुर में एक समीक्षा बैठक रखी गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ममता बनर्जी करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची थीं। इस दौरान मुख्य सचिव अल्पन बंद्धोपाध्याय  भी उनके साथ थे। प्रधानमंत्री की बैठक में देरी से जाना अल्पन बंधोपाध्याय को भारी पड़ा गया। उन्हें तत्काल बंगाल के चीफ सेक्रेट्री के पद से हटाकर दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन उनके दिल्ली आने की संभावना कम बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और टीएमसी में तनाव
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान से भाजपा और टीएमसी के बीच तनातनी जारी है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की फिर से सरकार बन गई, तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र उनकी मांगों के अनरूप मदद नहीं कर रहा है। तूफान यास के बाद हुए नुकसान को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये की राशि की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed