{"_id":"627c9aa0303ec1634f6123dc","slug":"cyber-fraud-from-bjp-mp-raju-bista-10-lakh-cheated-from-company-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद से साइबर ठगी: कंपनी के खाते से निकाले 10 लाख रुपये, वाट्सएप की फोटो ने झांसे में फंसाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद से साइबर ठगी: कंपनी के खाते से निकाले 10 लाख रुपये, वाट्सएप की फोटो ने झांसे में फंसाया
Thu, 12 May 2022 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 May 2022 10:59 AM IST
सार
सूर्या कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास किसी अंजान नंबर से वाट्सएप मैसेज आया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। इस वाट्सएप अकाउंट पर राजू बिस्ता की फोटो लगी हुई थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजू बिस्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद राजू बिस्ता से साइबर धोखाधड़ी का मामला समाने आया है। सांसद का नाम लेकर साइबर ठगों ने उनकी कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड के खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए। सूर्या कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास किसी अंजान नंबर से वाट्सएप मैसेज आया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। राजू बिस्ता पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से सांसद हैं। इसके अलावा वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है।
विज्ञापन
एक फोटो ने किया खेल
कंपनी के सीजीएम ने बताया कि उनके पास जिस नंबर से वाट्सएप मैसेज आया और पैसे मांगे गए, उस नंबर के वाट्सएप अकांउट पर राजू बिस्ता की फोटो लगाई गई थी। ऐसे में उन्हें लगा कि पैसे राजू बिस्ता ही मांग रहे हैं और उन्होंने 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा ऐसा ही एक कॉल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को भी आया था। उसमें सांसद के पीए के नाम पर पैसों क मांग की गई थी।
विज्ञापन