{"_id":"5b0946634f1c1ba86e8b4bfa","slug":"cyber-criminals-created-a-fake-website-in-the-name-of-assam-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":" साइबर अपराधियों ने भाजपा को बनाया निशाना, बनाई पॉर्न साइट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साइबर अपराधियों ने भाजपा को बनाया निशाना, बनाई पॉर्न साइट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों ने अब राजनीतिक दलों की वेबसाइट को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला भाजपा की असम इकाई से जुड़ा हुआ है। अपराधियों ने असम भाजपा नाम के यूआरएल का उपयोग करते हुए एक फर्जी वेबसाइट बनाई है, जिस पर अश्लील कंटेंट दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस वेबसाइट को कीनिया में रजिस्टर्ड किया गया है।
दरअसल अपराधियों ने भाजपा असम की आधिकारिक वेबसाइट (assam.bjp.org) के नाम से मिलती-जुलती एक नकली वेबसाइट (www.bjpassam.org) को पॉर्न वेबसाइट से लिंक कर दिया। यूजर्स ने इंटरनेट पर जब "BJP" "ASSAM" सर्च कर रहे हैं तो कई अश्लील तस्वीरें नजर आ रही हैं जो कि एक पॉर्न वेबसाइट है।
विज्ञापन
भाजपा की राज्य इकाई ने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने और अश्लील वेबसाइट को बंदर करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वेबसाइट को बंद करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।