फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC complicating Karnataka's power struggle, senior leaders camped in Bangalore

कर्नाटक: सत्ता संघर्ष में उलझी सीडब्ल्यूसी, वरिष्ठ नेताओं ने बंगलूरू में डाला डेरा, कैबिनेट की बैठक

Thu, 11 Jul 2019 03:20 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
CWC complicating Karnataka's power struggle, senior leaders camped in Bangalore
एचडी देवगौड़ा के घर पर हुई थी एक अहम बैठक(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कर्नाटक में सत्ता संघर्ष के कारण कांग्रेस पार्टी कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नहीं बुला पा रही। राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए 45 दिन हो चुके हैं। 3 जुलाई को उन्होंने दोबारा साफ किया कि वह अध्यक्ष नहीं हैं। पहले 10 जुलाई को सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी थी, लेकिन अब इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ महासचिव मोतीलाल वोरा का कहना है कि वे महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ सीडब्ल्यूसी की संभावित तारीख पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक मेें सियासी घमासान के बाद पार्टी का पूरा फोकस वहीं है। वेणुगोपाल कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया के साथ वहीं डटे हैं जबकि गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खरगे भी बंगलूरू ही हैं। महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को विदेश से लौटी हैं।
विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले विधायक से बदसलूकी, कमरे में बंद किया 

दो विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक विधानसभा में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायक के सुधाकर के साथ पार्टी नेताओं ने कथित तौर पर बदसलूकी की। उन्होंने सुधाकर को
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने उन्हें इस्तीफा वापस लेने को मनाया।

सुधाकर ने भी उन्हें जबरन कमरे में ले जाने पर कहा कि घटना से मेरी पत्नी और परिवारवाले डर गए। जिस तरह से मुझे ले जाया गया, वैसा लोकतंत्र में नहीं होना चाहिए। लोगों ने देखा मेरे साथ क्या हुआ। अगर मुझे मनाना चाहते थे तो और भी तरीके थे। 

पार्टी नेता सुनाने लगे हैं दुखड़ा 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खुलेआम पीड़ा बतानी शुरू कर दी है। पहले डा. कर्ण सिंह, फिर जनार्दन द्विवेदी ने सीडब्ल्यूसी बैठक जल्द बुलाने की बात कह चुके हैं। दरअसल पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के किसी युवा को अध्यक्ष बनाने के सुझाव के बाद वरिष्ठ नेताओं में खलबली है।

आज राज्य कैबिनेट की बैठक

इस बीच, सीएम कुमारस्वामी ने गुरुवार को विधान सभा भवन में कैबिनेट बैठक बुलाई है। बुधवार देर रात सीएम ऑफिस की ओर से कहा गया कि मंत्रियों ने अपने-अपने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा दिया है, सीएम को नहीं। गौरतलब है कि सियासी संकट के बीच हाल ही में सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed