फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CVC will investigate government employees deposited money after demonetisation

नोटबंदी: सरकारी कर्मचारियों ने कितना जमा किया कैश, CVC करेगी जांच

Mon, 18 Sep 2017 08:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Mon, 18 Sep 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
CVC will investigate government employees deposited money after demonetisation

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) नोटबंदी के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों द्वारा जमा कराए गए नोटों की जांच करेगा। सीवीसी के प्रमुख केवी चौधरी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि आयोग ने आयकर अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से आंकड़े मांगे हैं। हमें और रिफाइंड आंकड़े मिलेंगे और उसके आधार पर हम आगे बढ़ेंगे।’ 
विज्ञापन


पढ़ें- नौकरशाहों के खिलाफ भ्रष्टाचार के लगभग दो हजार मामलों की जांच कर रहा CVC
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में कर प्राधिकरणों से बातचीत कर चुके हैं। देश भर में नकदी जमा करने संबंधी हुई लेनदेन की संख्या काफी अधिक होने के कारण उन्होंने कर प्राधिकरणों से इस बात पर चर्चा की कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। 

मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, ‘हम यह पता करेंगे कि केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा जमा कराया गया नकद उनकी आय के अनुकूल है या नहीं। चूंकि सीबीडीटी पहले ही यह काम हर किसी के लिए कर रहा है भले ही वह केंद्रीय कर्मचारी हो या नहीं। हमने सीबीडीटी की मदद ली है। हमें अभी आंकड़े मिलने शेष हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed