{"_id":"61cc5bacfcfbc1263e5d38c5","slug":"customs-sleuths-seize-diamonds-worth-rs-5-76-crore-in-tn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: 5.76 करोड़ रुपये कीमत के हीरे के साथ पकड़ा गया यात्री, दुबई जाने की थी तैयारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई: 5.76 करोड़ रुपये कीमत के हीरे के साथ पकड़ा गया यात्री, दुबई जाने की थी तैयारी
Wed, 29 Dec 2021 06:29 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:29 PM IST
सार
विशेष सूचना के आधार पर चेन्नई सीमा शुल्क के एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को बताया कि चेन्नई एयरपोर्ट पर तस्करी कर ले जाए जा रहे करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे बरामद किए गए हैं। इस सिलसिले में एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष सूचना के आधार पर चेन्नई सीमा शुल्क के एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने मंगलवार को दुबई जाने वाले यात्री को रोका।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यात्री के सामान की जांच करने पर उसके हैंड बैगेज के टेलीस्कोपिक हैंडल में छिपे हुए 22 छोटे पारदर्शी प्लास्टिक के पैकेट में हीरे बरामद किए गए। यात्री ने हीरे की तस्करी करने की कोशिश की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत 5.76 करोड़ रुपये (1052.72 कैरेट) मूल्य के हीरे जब्त किए गए हैं और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन