फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customer order cow dung cakes from ecommerce from amazon taste and reviews goes viral

केक समझकर अमेजन से मंगाए गाय के गोबर के उपले, खाने के बाद दिया ऐसा रिव्यू

Thu, 21 Jan 2021 07:43 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 21 Jan 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Customer order cow dung cakes from ecommerce from amazon taste and reviews goes viral
गोबर के उपले खाने के बाद ग्राहक ने लिखा ऐसा रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

खाने-पीने के शौकीन अक्सर हर तरह की डिश का स्वाद चखना पसंद करते हैं। यह आदत कई बार नए स्वाद से रूबरू कराती है तो कभी-कभी आफत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, एक शख्स ने गाय के गोबर से बने उपलों को केक समझकर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से ऑर्डर कर लिया। इसके बाद उसने उन उपलों को खाया और उसका रिव्यू भी अमेजन की वेबसाइट पर शेयर किया। इस रिव्यू का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसके काफी मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर गाय के गोबर से बने उपले भी बिकते हैं, जिन्हें धर्म-कर्म करने वाले खरीद लेते हैं। हालांकि, अंग्रेजी में इन उपलों का नाम काऊ डंग केक लिखा है, लेकिन साथ में हवन, पूजन और धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने का जिक्र भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शख्स ने की ऐसी गड़बड़

किसी शख्स ने काऊ डंग केक को खाने का सामान समझकर अमेजन से ऑर्डर कर दिया। जब ये उपले उसके घर पहुंचे तो उसने उन्हें खा भी लिया। इसके बाद काऊ डंग केक का रिव्यू भी अमेजन की वेबसाइट पर शेयर किया। 
विज्ञापन

रिव्यू में लिखी यह बात

उस शख्स ने अमेजन की वेबसाइट पर जो रिव्यू लिखा, उसे पढ़कर हर कोई हैरान है। उसने लिखा, 'यह बेहद बुरा था। जब मैंने इसे खाया तो घास और मिट्टी जैसा स्वाद आ रहा था। इसे खाने के बाद मुझे लूज मोशन हो गए।  निर्माता से अनुरोध है काऊ डंग केक बनाते वक्त साफ-सफाई पर थोड़ा ध्यान दें। साथ ही, इसके स्वाद और कुरकुरेपन पर भी काम करें।'
 

इस यूजर ने सबसे पहले देखा रिव्यू

बता दें कि इस रिव्यू पर सबसे पहले ट्विटर यूजर डॉ. संजय अरोड़ा की नजर पड़ी। वह धार्मिक कार्यों के लिए उपले खरीदने के लिए अमेजन की वेबसाइट पर ब्राउजिंग कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने यह रिव्यू देखा, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने ट्विटर पर शेयर कर दिया। उन्होंने लिखा कि यह मेरा भारत है। मुझे अपने देश से प्यार है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed