फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Custom Officers seized more than gold worth more than one crore rupees from 11 passengers in Hyderabad

हैदराबाद : 11 हवाई यात्रियों के पास से जब्त किया गया 1.66 करोड़ रुपये का सोना

Fri, 31 Jul 2020 05:21 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 31 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Custom Officers seized more than gold worth more than one crore rupees from 11 passengers in Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11 यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया 3.11 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त किए गए सोने की कीमत 1.66 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये यात्री वंदे भारत मिशन के विमान से सऊदी अरब के दम्माम से लौटे थे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इन यात्रियों ने अपने ट्राउजर की भीतरी जेब में सोना छिपा कर रखा था। संदेह और यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर 11 यात्रियों के खिलाफ सोने की कथित तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं। इन यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क विभाग ने सीआईएसएफ के साथ समन्वय कर पांच ऐसे यात्रियों का पता लगाया है जो चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से बृहस्पतिवार को हवाईअड्डे से 78.5 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की गई। ये पांचों यात्री हैदराबाद से खर्तूम (सूडान में) की यात्रा करने वाले थे। सीमा शुल्क विभाग आगे की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed