फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   currency ban problem will be over in four days

नोटबंदीः 4 दिन और.. फिर छंट जाएगी बैंकों में भीड़

Wed, 16 Nov 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
currency ban problem will be over in four days
फाइल फोटो
करेंसी सिचुएशन को मैनेज कर रहे हैं शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बैंकों और एटीएम में सिचुएशन अगले चार दिनों में सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से इकट्ठा किए गए डाटा के मुताबिक 9 नवंबर से 12 नवंबर के बीच पूरे देश भर में बैंकों ने 1.67 लाख करोड़ का लेन देन किया है, जबकि 45 हजार करोड़ रुपये के पुराने नोट तो सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा हुए हैं। 

शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार अगले चार दिनों में सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए बैंकों को पर्याप्त सुविधा देने जा रही है। बैंक प्रतिदिन के हिसाब से लगभग 3 करोड़ लोगों को डील कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'अगले हफ्ते तक बैंक 4-5 करोड़ लोगों को डील कर पाएंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थिति का जायजा ले रहे हैं और हर दो घंटे पर अपडेट ले रहे हैं। डाटा रिपोर्ट, लोगों की तस्वीरें और विपक्ष की प्रतिक्रिया को रिपोर्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ब्रीफ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रधानमंत्री स्वयं रख रहे हैं निगाह

currency ban problem will be over in four days
केंद्र सरकार के अधिकारी वरिष्ठ मंत्रियों और राज्यों के अफसरों से संपर्क में हैं और स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं। जापान से प्रधानमंत्री ने अधिकारियों और मंत्रियों को धैर्य रखते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपना कर्तव्य पूरा करने को कहा। 

सरकार के आला अधिकारियों ने रविवार को बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि हालात को किस तरह से सामान्य बनाया जा सकता है। इसमें वरिष्ठ मंत्री और राज्यों के अफसर भी उनकी मदद कर रहे हैं। 

रविवार को गोवा से दिल्ली से लौटने के बाद मोदी ने शीर्ष अधिकारियों और वरिष्ठ मंत्रियों की मीटिंग बुलाई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें नोटबंदी से पैदा हुई मुश्किलों को खत्म करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि 500 रुपये के नए नोट आने वाले दिनों में जारी होंगे। अगले चार दिनों में 2,000 रुपये के और नोट भी बैंकों के पास भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed