{"_id":"582972804f1c1b56368fddaa","slug":"currency-ban-problem-will-be-over-in-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदीः 4 दिन और.. फिर छंट जाएगी बैंकों में भीड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदीः 4 दिन और.. फिर छंट जाएगी बैंकों में भीड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी सिचुएशन को मैनेज कर रहे हैं शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बैंकों और एटीएम में सिचुएशन अगले चार दिनों में सामान्य हो जाएगी।
केंद्र सरकार की ओर से इकट्ठा किए गए डाटा के मुताबिक 9 नवंबर से 12 नवंबर के बीच पूरे देश भर में बैंकों ने 1.67 लाख करोड़ का लेन देन किया है, जबकि 45 हजार करोड़ रुपये के पुराने नोट तो सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा हुए हैं।
शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार अगले चार दिनों में सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए बैंकों को पर्याप्त सुविधा देने जा रही है। बैंक प्रतिदिन के हिसाब से लगभग 3 करोड़ लोगों को डील कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, 'अगले हफ्ते तक बैंक 4-5 करोड़ लोगों को डील कर पाएंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थिति का जायजा ले रहे हैं और हर दो घंटे पर अपडेट ले रहे हैं। डाटा रिपोर्ट, लोगों की तस्वीरें और विपक्ष की प्रतिक्रिया को रिपोर्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ब्रीफ किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री स्वयं रख रहे हैं निगाह
केंद्र सरकार के अधिकारी वरिष्ठ मंत्रियों और राज्यों के अफसरों से संपर्क में हैं और स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं। जापान से प्रधानमंत्री ने अधिकारियों और मंत्रियों को धैर्य रखते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपना कर्तव्य पूरा करने को कहा।
सरकार के आला अधिकारियों ने रविवार को बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि हालात को किस तरह से सामान्य बनाया जा सकता है। इसमें वरिष्ठ मंत्री और राज्यों के अफसर भी उनकी मदद कर रहे हैं।
रविवार को गोवा से दिल्ली से लौटने के बाद मोदी ने शीर्ष अधिकारियों और वरिष्ठ मंत्रियों की मीटिंग बुलाई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें नोटबंदी से पैदा हुई मुश्किलों को खत्म करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि 500 रुपये के नए नोट आने वाले दिनों में जारी होंगे। अगले चार दिनों में 2,000 रुपये के और नोट भी बैंकों के पास भेजे जा सकते हैं।