फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   culprits robbed one crore rupees with the help of 25feet tunnel in maharashtra

महाराष्ट्र: फिल्मी अंदाज में चोरी, 25 फीट सुरंग खोदकर 1 करोड़ उड़ा ले गए चोर

Tue, 14 Nov 2017 12:09 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 14 Nov 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
culprits robbed one crore rupees with the help of 25feet tunnel in maharashtra

महाराष्ट्र में चोरों ने 25 फुट की सुरंग खोदकर बैंक को करीब 1 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। ये वारदात महाराष्ट्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में हुई, जहां चोरों ने 225 लॉर्क्स में से 30 को तोड़कर लूटपाट की है। पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


चोरी की वारदात को देखा जाए तो इस हॉलीवुड की फिल्म 'द बैंक जॉब' के तरीके से अंजाम दिया गया है। चोरी का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह करीब 11 बजे बैंक में पहुंचे लोगों ने अपने लॉर्क्स को टूटा हुआ पाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनुभवी अपराधियों ने चोरी की है, जो कई महीनों से इसके लिए साजिश रच रहे थे। नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चोरों इसी साल मई में बैंक से सटी एक दुकान किराए पर ली थी और वहीं वे सुरंग खोदने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: यूनियन बैंक की शाखा में चोरों ने लगाया नकब, चोरी में नाकाम

पुलिस ने कहा कि वे लॉकर रूम तक पहुंचने में कामयाब रहे थे, लेकिन अगर वे बाकी ब्लॉक्स में घुस पाते तो करोड़ों रुपये चोरी कर सकते थे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक चोर बैंक में कई बार आए और पूरी जगह का निरिक्षण करके गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed