{"_id":"65c18b14b5a65a74a10bf336","slug":"crude-oil-became-38-cheaper-in-two-years-no-benefit-to-customers-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crude Oil: कच्चा तेल दो साल में 38% सस्ता, ग्राहकों को लाभ नहीं, नौ माह में कंपनियों को 69,000 करोड़ का मुनाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Crude Oil: कच्चा तेल दो साल में 38% सस्ता, ग्राहकों को लाभ नहीं, नौ माह में कंपनियों को 69,000 करोड़ का मुनाफा
Tue, 06 Feb 2024 06:57 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:57 AM IST
सार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब दो साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनियों का अनुमान था कि 2023-24 में कुल सालाना 39,356 करोड़ का मुनाफा होगा। हालांकि, नौ माह में ही उससे ज्यादा लाभ कमा लिया है। तीन सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन 90% बाजार पर काबिज हैं।
विज्ञापन
crude oil
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कच्चा तेल पिछले दो साल में 38 प्रतिशत सस्ता हुआ है। बावजूद इसके खुदरा ग्राहकों को घरेलू बाजार में कोई राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस दौरान जस का तस रखकर चालू वित्त वर्ष के नौ माह में 69,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाई हैं। यह कंपनियां सस्ता कच्चा तेल खरीद कर महंगे भाव पर पेट्रोल और डीजल बेच रही हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब दो साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनियों का अनुमान था कि 2023-24 में कुल सालाना 39,356 करोड़ का मुनाफा होगा। हालांकि, नौ माह में ही उससे ज्यादा लाभ कमा लिया है। तीन सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन 90% बाजार पर काबिज हैं।
विज्ञापन
तीनों कंपनियों ने दो तिमाहियों (अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर) में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की। इंडियन ऑयल ने 2021-22 के 9 माह में 24,184 करोड़ और 2020-21 के 9 माह में 21,836 करोड़ मुनाफा कमाया था।
विज्ञापन
भारी फायदे में पहुंची बीपीसीएल
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) को 2022-23 के नौ माह में 1,870 करोड़ और 2021-22 में 8,789 करोड़ लाभ हुआ था।
एचपीसीएल को 2022-23 के नौ माह में 11,851 करोड़ और 2020-21 में 6,382 करोड़ का फायदा हुआ था।
दो साल के स्तर पर स्थिर हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
सामग्री जून, 2022 फरवरी, 2024
कच्चा तेल भाव 120 डॉलर प्रति बैरल 77 डॉलर प्रति बैरल
पेट्रोल भाव 95 रुपये लीटर 95 रुपये लीटर
डीजल भाव 89 रुपये लीटर 89 रुपये लीटर
इंडियन ऑयल को सर्वािधिक मुनाफा
कंपनी अप्रैल-दिसंबर-2023 2022-23 में पूरे साल
इंडियन ऑयल 34,781 8,242 करोड़ रुपये
बीपीसीएल 22,449 4,608 (घाटा) करोड़
एचपीसीएल 11,851 6,382 करोड़ रुपये
17 रुपये का हो रहा था घाटा
तेल कंपनियों ने छह अप्रैल, 2022 से कीमतों को यथावत रखा है। उन्हें 24 जून, 2022 के समाप्त हफ्ते में पेट्रोल पर 17.40 रुपये और डीजल पर 27.70 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा था।