{"_id":"6334800c7038ea552149830f","slug":"crpf-jawan-killed-in-ied-blast-in-chhattisgarh-bijapur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"IED Blast: बीजापुर में बारूदी सुरंग में धमाका, सीआरपीएफ के जवान के शहीद होने की खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IED Blast: बीजापुर में बारूदी सुरंग में धमाका, सीआरपीएफ के जवान के शहीद होने की खबर
Wed, 28 Sep 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:40 PM IST
सार
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि धमाका जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमाराम गांव के करीब बहने वाली चिंतावगु नदी के किनारे हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। दरअसल, यहां एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि धमाका जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमाराम गांव के करीब बहने वाली चिंतावगु नदी के किनारे हुआ। शाम साढ़े छह बजे के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सीआरपीएफ के जवान सतपाल सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। जवान जब चिंतावगु नदी के करीब थे, तब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। घटना के बाद जवान के शव को बाहर निकाला गया तथा उसे बीजापुर भेजा जा रहा है। सतपाल सिंह हरियाणा के रहने वाले थे।
विज्ञापन