फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF at BJP Office After TMC's Violent Protest

TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को भुवनेश्वर कोर्ट में आज पेश करेगी CBI

Wed, 04 Jan 2017 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/ ब्योरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली/ कोलकाता
टीम डिजिटल/ ब्योरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली/ कोलकाता Updated Wed, 04 Jan 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
CRPF at BJP Office After TMC's Violent Protest
- फोटो : PTI

रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में आरोपी TMC सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बनर्जी को CBI आज भुवनेश्वर कोर्ट पेश करेगी। आपको बता दें कि CBI ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बनर्जी को रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


रोजवैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बनर्जी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद तृणमूल समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर धावा बोल दिया। हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, इससे भाजपा के कम से कम 17 कार्यकर्ता घायल हो गए।  
विज्ञापन


राज्य बीजेपी के मुख्यालय पर पथराव के बाद वहां सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम को राजभवन जाकर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से इस मामले की शिकायत की। वहीं बुधवार सुबह कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा सीनियर बीजेपी लीडर के घर पर बम से हमला करने की भी खबर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य में कानून व व्यवस्था नामक कोई चीज नहीं बची है। गुंडे और बदमाश सरेआम सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। घोष ने कहा कि तृणमूल का यह रवैया हताशा की उपज है।

पुलिस ने बताया कि सुदीप की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कुछ कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के सामने पहुंचकर नारेबाजी व पथराव करने लगे। इससे भाजपा के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।

'TMC से जुड़े होने की वजह से ही पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया'

CRPF at BJP Office After TMC's Violent Protest

भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की वजह से ही पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों का पैसा लूटने वालों के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई उचित है। अब चोरी व सीनाजोरी की तर्ज पर तृणमूल कांग्रेस ऐसा आचरण कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि पार्टी दफ्तर के पास काफी तादाद में सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से हमलावरों की शिनाख्त में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इन हमलों का राजनीतिक तरीके से मुकाबला करेगी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बनर्जी को गिरफ्तार किया है। वे इस मामले में तापस पाल के बाद गिरफ्तार होने वाले दूसरे तृणमूल सांसद हैं। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार देते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed