{"_id":"5d5124408ebc3e6d243bd225","slug":"crocodile-lands-on-roof-of-a-house-in-flood-affected-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बेहाल कर्नाटक: घर की छत पर चढ़ा मगरमच्छ, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ से बेहाल कर्नाटक: घर की छत पर चढ़ा मगरमच्छ, देखें वीडियो
Mon, 12 Aug 2019 07:15 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:15 PM IST
सार
- देश के कई राज्यों में इस वक्त बाढ़ से बुरा हाल है।
- बेलगाम की रायबाग तहसील में विशाल मगरमच्छ एक घर की छत पर चढ़ गया है।
- मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
घर की छप पर चढ़ा मगरमच्छ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों में इस वक्त बाढ़ से बुरा हाल है। कर्नाटक में भी लोग बाढ़ के कारण परेशान हैं। यहां इंसान तो क्या जानवर तक की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बेलगाम की रायबाग तहसील में विशाल मगरमच्छ एक घर की छत पर चढ़ गया है। लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें इस वक्त ना केवल कर्नाटक बल्कि केरल और गुजरात के हालात भी बाढ़ के कारण खराब हैं। इन राज्यों में अभी तक करीब 150 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं। इससे पहले वडोदरा की राजहंस सोसाइटी में भी एक मगरमच्छ पहुंच गया था। मगरमच्छ ने सोसाइटी में एक कुत्ते को काटने की कोशिश की थी और लोग काफी डर गए थे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया था। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी थे। राज्य के बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, गडग, उत्तर कन्नड, रायचुर, यादगिर, दक्षिण कन्नड, उडुपी, चिकमगलुर व कोडागु जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
यहां मरने वाले लोगों की संख्या 31 हो गई है, जबकि 14 लोग लापता हैं। 3.14 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जिनमें से 2.18 लाख लोगों ने 924 राहत शिविरों में शरण ली हुई है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।