फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crocodile attacked the boy who went to bathe in the river, survives

Odisha: नदी में नहाने गए लड़के पर मगरमच्छ ने किया हमला, बहादुरी से लड़कर बचाई अपनी जान

Tue, 31 May 2022 01:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, केंद्रपाड़ा
पीटीआई, केंद्रपाड़ा Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 31 May 2022 01:14 AM IST
सार

मगरमच्छ ने लड़के को पकड़ने के लिए झपट्टा मारा वैसे ही लड़के ने उसके मुंह पर और आंख पर घूंसा मारा और मगरमच्छ की पकड़ ढीली हो गई और लड़का पानी से निकलने में सफल रहा।

विज्ञापन
Crocodile attacked the boy who went to bathe in the river, survives
मगरमच्छ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जाको राखे साईंया मार सके ना कोय' ये कहावत ऐसी ही नहीं कही गई है, न जाने कितने मौकों पर यह कहावत एकदम सटीक बैठी है। ताजा मामला ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का है यहां एक गांव में 14 साल का लड़का नदी में नहाने गया और उस पर एक मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि बच्चे ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ से अपनी जान बचा ली। 

विज्ञापन


लड़के का नाम ओम प्रकाश साहू है जो अपने दोस्तों के साथ पट्टामुंडई थाना क्षेत्र के अराजी गांव के पास कानी नदी में नहा रहा था, इसी दौरान सात फीट लंबा मगरमच्छ उस पर हमला करने के लिए कहीं से आया। लेकिन उसने अपनी जान बचाने के लिए मगरमच्छ से बहादुरी से लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


लड़के ने मगरमच्छ के मुंह और आंख पर मारा घूंसा
वहां खड़े लोगों ने बताया कि जैसे ही मगरमच्छ ने लड़के को पकड़ने के लिए झपट्टा मारा वैसे ही लड़के ने उसके मुंह पर और आंख पर घूंसा मारा और इससे मगरमच्छ की पकड़ ढीली हो गई और लड़का पानी से निकलने में सफल रहा। लेकिन मगरमच्छ के पंजे लड़के के शरीर पर लग गए जिस वजह से वह घायल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम प्रकाश को सबसे पहले केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पिछले महीने से अबतक तीसरा हमला
केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले एक महीने में यह मगरमच्छ का तीसरा हमला है। भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के झरपड़ा गांव की 54 वर्षीय महिला जानकी जेना की 26 मई को नदी में बर्तन धोने के दौरान मगरमच्छ ने हत्या कर दी थी। भितरकनिका के आसपास नलपाई गांव के 40 वर्षीय शिव प्रसाद बेहरा को भी मगरमच्छ ने 4 मई को उस समय मार डाला, जब वह ब्राह्मणी नदी में नहा रहा था।


भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य में 1,784 वयस्क और किशोर मगरमच्छ रहते हैं। अधिकारियों ने 1 मई से 31 जुलाई तक पर्यटकों के राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं अब मगरमच्छों प्रजनन का मौसम शुरू होते ही हमने अलर्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed