{"_id":"68d61febfdd2dcbb9f06456d","slug":"critics-of-gurupooja-bharat-mata-are-fake-sabarimala-devotees-kerala-guv-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: राज्यपाल का वामपंथी सरकार पर हमला, बोले- गुरुपूजा, भारत माता के आलोचना करने वाले सबरीमाला के नकली भक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: राज्यपाल का वामपंथी सरकार पर हमला, बोले- गुरुपूजा, भारत माता के आलोचना करने वाले सबरीमाला के नकली भक्त
Fri, 26 Sep 2025 10:40 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 26 Sep 2025 10:40 AM IST
सार
Kerala: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि जो लोग गुरूपूजा और भारत माता की आलोचना करते हैं, वे फर्जी सबरीमाला भक्त हैं और उनका मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है। उन्होंने कहा कि ये चीजें भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर
- फोटो : एक्स/राजेंद्र अर्लेकर
विस्तार
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य की वामपंथी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग गुरूपूजा और भारत माता की आलोचना करते हैं, वे केवल सबरीमाला के फर्जी भक्त हैं। राज्यपाल ने कहा कि अगर इन लोगों के मन में सच्ची श्रद्धा, विश्वास और भावना होती, तो खुलकर सामने आते और साफ-साफ बोलते।
ये भी पढ़ें: 'तेलंगाना में स्थानीय निकायों में लागू होगा 69% आरक्षण'; किसको कितना फायदा, CM रेवंत ने यह भी बताया
उन्होंने पूछा, ये सब विरोध क्यों किया जा रहा है? क्या केवल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए? 'भारत माता' और गुरूपूजा जैसी बातें किसी के लिए राजनीतिक हथियार नहीं हो सकतीं। यह हमारे खून, विरा और हर चीज में है। हम राजनीति से प्रेरित नहीं हैं।
विज्ञापन
नवरात्रि से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गुरूपूजा, भारत माता जैसी बातें भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि जब स्कूलों में गुरूपूजा (यानी छात्रों द्वारा शिक्षकों के पैर धोना) का विरोध हुआ, तो कुछ शिक्षकों और प्रिंसिपल ने उनसे संपर्क किया।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि उपवास में भी पीएम मोदी कर रहे लगातार कार्यक्रम, ऊर्जा से लोग प्रेरित
राज्यपाल ने कहा, मुझे हैरानी हुई कि एक ऐसे राज्य में ऐसा कैसे हो सकता है, जो सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध है? केरल की संस्कृति बहुत उच्च स्तर की है, लेकिन यहां ये सब हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में एक पत्रकार के साथ बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें यह सोच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से मिली है। राज्यपाल ने कहा, मैंने पत्रकार से कहा कि अगर आरएसएस राष्ट्र निर्माण और समाज को संगठित करने की बात करता है, तो इसमें गलत क्या है? राज्यपाल ने कहा कि जो कुछ देश में हो रहा है, वो देश के हित में है और हर घर तक ये संदेश पहुंचाया जाना चाहिए।