फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Criminal cases against four ministers in 17 in Gujarat, nine Income Tax officers of Nagpur arrested

News Roundup: गुजरात में 17 में चार मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस, नागपुर के नौ आयकर अफसर गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 06:05 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 14 Dec 2022 06:05 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कम से कम 16 मंत्री करोड़पति हैं या उनके पास एक करोड़ रुपये या फिर उससे अधिक की संपत्ति है।
 

विज्ञापन
Criminal cases against four ministers in 17 in Gujarat, nine Income Tax officers of Nagpur arrested
एडीआर - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात में नवगठित भाजपा सरकार के 17 में से चार मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के जरिये यह जानकारी सामने आई है। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कम से कम 16 मंत्री करोड़पति हैं या उनके पास एक करोड़ रुपये या फिर उससे अधिक की संपत्ति है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मत्स्य पालन व पशुपालन राज्य मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी पर आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी के दो आरोप हैं। धारा 467 के तहत महत्वपूर्ण सुरक्षा की जालसाजी का एक आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन अन्य मंत्रियों हर्ष सांघवी, ऋषिकेश पटेल और राघवजी पटेल पर आईपीसी की धारा 188 के तहत लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा करने और धारा 500 के तहत मानहानि जैसे मामूली आरोप हैं। एजेंसी
विज्ञापन


बार्क के पूर्व सीईओ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
सीबीआई ने टेलीविजन चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) में छेड़छाड़ करने के मामले में रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व सीईओ सुनील लुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अदालत 15 दिसंबर को आरोप पत्र पर संज्ञान लेगी, जिसके लिए लुल्ला को समन जारी किया गया है। ज्ञात हो कि विज्ञापन एजेंसियों द्वारा किसी टीवी चैनल या कार्यक्रम की लोकप्रियता मापने के लिए टीआरपी का सहारा लिया जाता है, जो विज्ञापन की कीमतें प्रभावित करता है। लुल्ला पर टीआरपी में छेड़छाड़ करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया, लखनऊ के एक विज्ञापनदाता की शिकायत पर शुरू की गई जांच के दौरान सीबीआई को किसी भी टीवी चैनल द्वारा ग्राहकों के स्तर पर कथित गड़बड़ी किए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी गई 220 कलाकृतियों को 2014 के बाद लाया गया वापस
संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, 2014 के बाद से 220 से अधिक चोरी की गई कलाकृतियों को वापस लाया गया है। मंत्रालय ने ट्वीट किया, जब से भारत आजाद हुआ, तब से 2014 तक केवल 13 चोरी की कलाकृतियां बरामद की गईं। इसके विपरीत, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, 2014 के बाद से 220 से अधिक कलाकृतियों को बरामद किया गया है। मंत्रालय ने इसके साथ ब्रिंगिंग अवर हेरिटेज होम शीर्षक से एक पोस्टर भी साझा किया। एजेंसी

सीबीआई ने नागपुर के नौ आयकर अफसरों को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने एसएसएसी परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी शामिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर आयकर विभाग के नौ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उक्त अधिकारी कथित तौर पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित अनिवार्य परीक्षा में शामिल हुए बिना विभाग में शामिल हो गए थे।

मामला 2012-14 में आयोजित हुई एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से आयोजित परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी के शामिल होने की जानकारी 2018 में सामने आई थी। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शामिल हुए बिना ही आयकर विभाग में शामिल हो गए थे। सीबीआई जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ। एजेंसी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed