फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime Rates against Women and Children rise Justice JS Verma Commission news and updates

Crime: 8 साल में 3 लाख से 4.5 लाख हुए महिला अपराध, बच्चों पर भी मुसीबत, 89000 से डेढ़ लाख पहुंचा क्राइम

Thu, 22 Aug 2024 07:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 22 Aug 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार
खास बात है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, पश्चिम बंगाल में कम हुए हैं। 2014 में ये अपराध 38424 थे तो वहीं 2022 में इनकी संख्या 34738 रही है।    
loader
Crime Rates against Women and Children rise Justice JS Verma Commission news and updates
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है। 2014 से लेकर 2022 तक आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। साल 2012 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 339457 मामले सामने आए थे। इनमें विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए। वर्ष 2022 की बात करें तो महिलाओं के खिलाफ अपराध के 445256 केस दर्ज हुए थे। इसी तरह बच्चों की सुरक्षा में भी सेंध लग रही है। साल 2012 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 89423 मामले सामने आए थे, जबकि 2022 में यह संख्या 162449 के पार पहुंच गई है। खास बात है कि 2012 में निर्भया कांड होने के बाद महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के मकसद से जस्टिस जेएस वर्मा आयोग गठित किया गया था। इस आयोग की सिफारिशें भी लागू की गई। उस वक्त ऐसा माना गया था कि अब महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में कमी आएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। 

महिलाओं के खिलाफ अपराध

साल अपराध के मामले
2014 339,457
2015 329,243
2016 338,954
2017 359,849
2018 378,236
2019 405,326
2020 371,503
2021 428,278
2022 445,256

बच्चों के खिलाफ अपराध

साल अपराध के मामले
2014 89,423
2015 94,172
2016 106,958
2017 129,032
2018 141,764
2019 148,090
2020 128,531
2021 149,404
2022 162,449

निर्भया फंड के तहत जारी हुई राशि
गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के अनुसार, निर्भया फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 तक कुल राशि, 7212.85 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2023-24 के बीच 5212.85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शुरुआत से लेकर अब तक मंत्रालयों/विभागों द्वारा जारी और निर्भया फंड से उपयोग की गई कुल राशि 5501.48 करोड़ रुपये है। यह कुल आबंटन का लगभग 75 फीसदी है। खास बात है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, पश्चिम बंगाल में कम हुए हैं। 2014 में ये अपराध 38424 थे तो वहीं 2022 में इनकी संख्या 34738 रही है।    

महिला अपराध: टॉप 5 राज्य

राज्य 2014 में अपराध 2022 में अपराध
उत्तर प्रदेश 38,918 65,743
महाराष्ट्र 26,818 45,331
राजस्थान 31,216 45,058
पश्चिम बंगाल 38,424 34,738
मध्यप्रदेश 28,756 32,765

बच्चों के खिलाफ अपराध: टॉप 5 राज्य

राज्य 2014 में अपराध 2022 में अपराध
महाराष्ट्र 8,115 20,762
मध्यप्रदेश 15,085 20,415
उत्तर प्रदेश 14,835 18,682
राजस्थान 3,880 9,370
पश्चिम बंगाल 4,909 8,950
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed