फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime Japanese tourist robbed in Goa card transaction of 10 lakhs Flipkart delivery agent arrested from Pune

Crime: गोवा में जापानी पर्यटक से लूट, कार्ड से 10 लाख का लेन-देन; पुणे से फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

पुणे से एक 27 वर्षीय फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Crime Japanese tourist robbed in Goa card transaction of 10 lakhs Flipkart delivery agent arrested from Pune
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एक जापानी पर्यटक से गोवा में लूट की घटना सामने आई है। पर्यटक ने पुलिस को बताया कि तटीय राज्य में उसकी छुट्टियों के दौरान उसके साथ लूटपाट की गई। मामले की जांच और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दल्वी ने संवाददाताओं को बताया कि तात्सुकी टेरामोटो ने अपनी ईमेल शिकायत में दावा किया है कि उत्तरी गोवा के सियोलिम गांव में पिछले साल 28 दिसंबर को उन्हें लूट लिया गया था। पुलिस महानिदेशक को ईमेल की गई उनकी शिकायत के अनुसार उनसे 30,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 1.5 लाख रुपये जापानी मुद्रा के साथ-साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड, फोन लूट लिए गए। आरोपियों ने लेनदेन के लिए डेबिट और क्रेडिट का इस्तेमाल किया है, जिससे टेरामोटो को 9.43 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अंजुना पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस बीच पुणे से एक 27 वर्षीय फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पर नौकरी के अवसर की तलाश में वह नंबर मांगता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अश्लील वीडियो कॉल करता था या व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेजता था। उसके नंबर पर एक महिला की तस्वीर दिखाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed