{"_id":"5f3b2383089db46edd27f1af","slug":"crime-in-up-priyanka-gandhi-says-criminals-are-not-afraid-of-law-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अपराधियों को कानून का डर नहीं: प्रियंका गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी में अपराधियों को कानून का डर नहीं: प्रियंका गांधी
Tue, 18 Aug 2020 06:11 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को नाकाम बताया है। प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर, हापुर,लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कदम गंभीरता से उठाए।
विज्ञापन
दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था पर कहा कि यूपी में जातीय हिंसा और दुष्कर्म का जंगलराज चरम पर है। उन्होंने कहा कि अब एक और भयानक घटना जिसमें सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहने के कारण उनकी हत्या कर दी गई। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।
विज्ञापन