{"_id":"5805b7674f1c1b642e7035a3","slug":"cricketer-turned-politician-imran-khan-warns-pak-pm-nawaz-sharif-by-posting-workout-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम नवाज शरीफ को डराने के लिए इमरान खान ने की कसरत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक पीएम नवाज शरीफ को डराने के लिए इमरान खान ने की कसरत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अगुवा इमरान खान ने नवाज शरीफ को डराने के लिए नया तरीका अपनाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को डराने के लिए इमरान खान ने अपने वर्कआउट का वीडियो पार्टी के सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने रविवार को 'अक्यूपाई इस्लामाबाद' प्लान की घोषणा की और पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकारी ऑफिसों को जाने वाली सड़कों को ब्लॉक करने के लिए कहा है। ऐसा करके इमरान खान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना चाहते हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज के 'क्रंचेज'
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
इससे पहले एक और वीडियो में इमरान खान ने अपने प्रदर्शन के लिए लोगों से फंड की मांग की थी। तहरीक ए इंसाफ पार्टी के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए इस नए वीडियो में 64 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर वर्क आउट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'इस निर्णायक क्षण के लिए कप्तान के जीवन भर की ट्रेनिंग, एक लंबा समय अब पूरा होने को है! बहुत डरो नवाज शरीफ'
इस वीडियो में इमरान खान अपने ट्रेनर्स के साथ वर्कआउट कर रहे हैं। वो अपने पांव को हवा में उठाकर पंजों को छू रहे हैं और कुछ क्रंचेज करते हुए दिख रहे हैं।
अब सवाल ये है कि इमरान खान के विपक्षियों के लिए यह वीडियो चेतावनी क्यों है? इसका सटीक जवाब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ही दे सकते हैं।

मोदी और पुतिन से प्रेरित हैं इमरान
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
फिलहाल तो यही कहा जा सकता है कि इमरान खान दुनिया भर के नेताओं से प्रभावित दिख रहे हैं, जो समय-समय पर अपनी शारीरिक ताकत का प्रदर्शन अपने वोटरों को लुभाने के लिए करते रहते हैं। ताकि उनके समर्थकों को एहसास रहे कि उनका नेता ऑफिस संभालने के लिए फिट है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके 56 इंच सीने का वाकया और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन का बर्फीले पानी में तैरना.. यह सब समर्थकों को संदेश देना ही है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम कहा है कि उनके पास 'छोटे हाथ' नहीं हैं।