फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cricketer mohammed shami's family is subterranean due to fear of arrest

गिरफ्तारी के डर से क्रिकेटर शमी का परिवार हुआ भूमिगत

Thu, 15 Mar 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
cricketer mohammed shami's family is subterranean due to fear of arrest

हसीन जहां से सुलह को लेकर चल रही बातचीत का कोई हल नहीं निकलता देख क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिवार के सदस्य भूमिगत हो गए हैं। सदस्यों को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। गांव सहसपुर में घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है। हालांकि घर पर रिश्तेदार जरूर मौजूद हैं। गौरतलब है कि छह मार्च को क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। दो दिन बाद हसीन ने कोलकाता में शमी सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद परिवार के सदस्य भूमिगत होने लगे। सहसपुर गांव में शमी के आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घर पर सिर्फ शमी की मां थी, जबकि परिवार के दूसरे सदस्य भूमिगत हैं। उनकी जगह रिश्तेदार घर पर हैं। वहीं, मंगलवार को मां अंजुम आरा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी कहीं शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद अब गांव में परिवार का कोई सदस्य नहीं है। हालांकि इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें इस लड़ाई में मीडिया का साथ चाहिए। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी भी हाल में सुलह नहीं करेंगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर दूसरी औरतों से संबंध रखने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने शमी और उनके परिवार पर उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए थे। इसके साथ ही दूसरी लड़कियों के साथ संबंध का भी आरोप लगाया था और कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें शमी विदेशी महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, शमी ने अपनी पत्नी के इन आरोपों को उनके खिलाफ साजिश बताया था। शमी ने कहा कि हसीन ने उनसे झूठ बोलकर शादी रचाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी का कहना है कि शादी से पहले हसीन जहां खुद को कुंवारी बताती थी। इतना ही नहीं हसीन अपने बेटियों को अपनी कजिन सिस्टर बताया करती थीं। मोहम्मद शमी ने बताया कि जब उन्होंने इन दोनों लड़कियों के बारे में हसीन से पूछा तो वह कहने लगी कि यह दोनों उनकी बड़ी बहन की बेटियां हैं, जिसकी मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद दोनों लड़कियों की जिम्मेदारी हसीन पर है, इसलिए वह हमेशा इन्हें अपने साथ ही रखती हैं। बता दें कि हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी मढ़ा था, जिसके बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट इस मामले में जांच कर रही है। इससे पहले शमी का नाम बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed