{"_id":"596524a74f1c1b00398b45d6","slug":"cpm-workers-fired-the-rss-and-bjp-office-in-kerela","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: CPM कार्यकर्ताओं ने किया RSS-BJP दफ्तर में विस्फोट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: CPM कार्यकर्ताओं ने किया RSS-BJP दफ्तर में विस्फोट
amarujala.com, Presented By: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
RSS-BJP OFFICE
केरल में आरएसएस और बीजेपी के कार्यालयों पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। राज्य के कन्नूर जिले में बने कार्यलय पर ये आगजनी की गई है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पेयन्नूर में आरएसएस समर्थकों के घरों और दुकानों को टारगेट किया गया है। खबर है कि सीपीएम के चार कार्यकर्ताओं ने संघ के लोगों के कार्यालयों के अलावा घरों में भी देसी बमों से विस्फोट किया है इसके साथ ही दुकानों पर भी जोरदार हमला किया गया। इस हादसे में संघ का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
इस हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं, कड़ी मशक्क्त के बाद बीजेपी और आरएसएस के ऑफिस में लगी आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
खबर है कि ये पहला मामला नहीं है जब बीजेपी और आरएसएस के ऑफिस में इस तरह के हमले किए गए हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी केरल में बीजेपी नेताओं के खिलाफ होने वाले हादसों को लेकर कई बार सार्वजनिक मंचों पर इसको लेकर बोलते रहे हैं।