{"_id":"5928fbf44f1c1b3f76536c0d","slug":"cpm-leader-says-if-rights-gives-to-army-then-rape-and-murder-cases-will-happen","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPM नेता के विवादित बोल- सेना किसी महिला को उठाकर रेप कर सकती है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CPM नेता के विवादित बोल- सेना किसी महिला को उठाकर रेप कर सकती है
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 27 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
cpm leader
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीएम) के नेता ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया है। केरल सीपीएम के सचिव बालकृष्ण का कहना है कि अगर सेना को खुली छूट दी गई तो वो किसी की भी हत्या कर सकती है। साथ ही किसी भी महिला या लड़की का बलात्कार भी कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वो (आर्मी) कुछ भी कर सकती है। अगर चार लोग एक साथ खड़े दिख गए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी और वे महिला का रेप कर सकते हैं। किसी के पास पूछने का अधिकार नहीं होगा। बालकृष्ण ने केरल के कन्नूर में लोगों के विरोध पर सेना की तैनाती पर ये बयान दिया है।
विज्ञापन
बालकृष्ण का बयान रक्षा मंत्री अरुण जेटली की ओर से सेना को दी जाने वाली छूट पर आया है। जेटली ने कहा था कि सेना युद्ध के हालातों में कोई भी कदम उठा सकती है। जेटली ने साफ कर दिया है कि अगर हालात बिगड़े हो तो सेना पार्लियामेंट के निर्देश का इंतजार न करें और सही कदम उठाएं।
विज्ञापन
दरअसल, कश्मीर में पत्थरबाज को जीप पर बांध कर घुमाने के बाद सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पत्थरबाज को बांधने वाले मेजर गोगई के खिलाफ कश्मीर में प्रदर्शन भी हुआ, पर सेना ने साफ कर दिया है कि मजबूर हालातों में ऐसे कदम उठाना गलत नहीं है।