{"_id":"609d47d46ff5915bbc22f569","slug":"cpi-mp-binoy-viswam-says-restart-mplads-fund-recover-money-by-suspending-central-vista-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : भाकपा नेता बोले- एमपीलैड्स कोष फिर शुरू करें, सेंट्रल विस्टा को निलंबित कर धन वापस लिया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत : भाकपा नेता बोले- एमपीलैड्स कोष फिर शुरू करें, सेंट्रल विस्टा को निलंबित कर धन वापस लिया जाए
Thu, 13 May 2021 09:08 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 May 2021 09:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में विस्वम ने कहा कि सांसद निधि योजना (एमपीलैड्स) कोष को पिछले वर्ष रोक दिया गया था ताकि धन का इस्तेमाल महामारी से लड़ने में किया जा सके, लेकिन सरकार की खामियां उजागर होने के बाद कोष को फिर से शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकपा के सांसद बिनय विस्वम ने गुरुवार को सरकार से एमपीलैड्स कोष को फिर से शुरू करने का आग्रह किया, ताकि निर्वाचित जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कोविड से जुड़ी सुविधाओं के लिए उस धन का उपयोग कर सकें। इस कोष को पिछले वर्ष रोक दिया गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में विस्वम ने कहा कि सांसद निधि योजना (एमपीलैड्स) कोष को पिछले वर्ष रोक दिया गया था ताकि धन का इस्तेमाल महामारी से लड़ने में किया जा सके, लेकिन सरकार की खामियां उजागर होने के बाद कोष को फिर से शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाकपा के सांसद ने कहा कि एमपीलैड्स कोष से सरकार जो धन बचा रही है उसकी सेंट्रल विस्टा जैसी परियोजनाएं रोक कर भरपाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अप्रैल 2021 से महामारी के विनाशकारी प्रभाव ने सरकार की खामियों को उजागर कर दिया है और नागरिकों को ऑक्सीजन तथा जीवनरक्षक दवाओं जैसी आवश्यक चिकित्सीय सामग्रियों के अभाव में अपनी जान गंवानी पड़ रही है। विस्वम ने कहा कि ऐसे समय में लोग सहायता के लिए अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन