फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPCB issued Notice for gives to eight agencies with DMRC, CPWD on air pollution

वायु प्रदूषण पर सख्त सीपीसीबी ने डीएमआरसी, सीपीडब्ल्यूडी समेत आठ एजेंसियों को दिया नोटिस

Fri, 11 Dec 2020 03:03 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
CPCB issued Notice for gives to eight agencies with DMRC, CPWD on air pollution
air pollution - सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली मेट्रो और केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग समेत आठ एजेंसियों द्वारा दिल्ली-एनसीआर में अपने निर्माणाधीन स्थानों पर उचित धूल प्रबंधन उपाय नहीं करने पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्माण कार्य बंद करने की दी चेतावनी
सीपीसीबी ने इन आठों एजेंसियों को नोटिस जारी कर भवन निर्माण, विध्वंस अपशिष्ट और धूल प्रबंधन से जुड़े मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो निर्माण कार्यों को बंद करा दिया जाएगा। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लगातार खराब हो रहे हवा के स्तर को देखते हुए सभी एजेंसियों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन


सीपीसीबी के सदस्य सचिव प्रशांत गार्गव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए गठित 50 टीमों ने जांच के दौरान पाया कि  एनएचएआई, डीडीए, डीएसआईआईडीसी, एमटीएनएल, पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, सीपीडब्ल्यूडी और डीएमआरसी द्वारा निर्माण कार्यों के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इन एजेंसियों को नोटिस जारी कर इनके प्रमुखों को दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माणाधीन स्थानों पर जाकर धूल प्रबंधन के उपायों को स्वयं समीक्षा करने और अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि उल्लंघन पाए जाने पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाने के साथ ही निर्माण गतिविधियों को भी बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed