फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cow stuck in a drain in Mumbai was rescued after five hours of hard work

मानवता की मिसाल: मुंबई में नाले में गिरी गाय को बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, पांच घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

Mon, 28 Mar 2022 04:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Mar 2022 04:33 PM IST
सार

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि तकरीबन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले की दीवारों को तोड़कर गाय को रस्सियों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
cow stuck in a drain in Mumbai was rescued after five hours of hard work
गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन के पास कबूतरखाना इलाके में दमकल विभाग ने मानवता की मिसाल कायम की है। यहां एक नाले में एक गाय गिर गई। जिसे पांच घंटे बाद नाले से सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना सोमवार सुबह की है। दमकल विभाग के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गाय को नाले से बाहर निकालने के लिए तकरीबन पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक,यह घटना कबूतरखाना इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि गाय के वजन के कारण नाली का ढक्कन नीचे गिर गया जिसके चलते गाय नाले में 8-10 फीट नीचे जाकर फंस गई। घटना की जानकारी के बाद आनन-फानन में दमकल विभाग की दो गाडियां वहां पहुंची। इसके साथ ही पुलिस के जवान और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में नाले के मुंह को चौड़ा करने के लिए अर्थ मूवर को लाया गया, लेकिन बाद में बचाव कर्मियो ने ड्रिल मशीन की सहायता से नाले के मुंह को चौड़ा किया। अधिकारी ने बताया कि तकरीबन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले की दीवारों को तोड़कर गाय को रस्सियों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed