फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cow cess of one rupee on liquor bottle in Himachal, American technology to produce calf in Haryana

हिमाचल और हरियाणा के बजट में हिन्दुत्व के एजेंडे को धार के साथ दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Sat, 10 Mar 2018 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/शिमला Updated Sat, 10 Mar 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
cow cess of one rupee on liquor bottle in Himachal, American technology to produce calf in Haryana
हरियाणा और हिमाचल ने इस साल बजट में पहली बार गायों का खास ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मुहिम को धरातल पर उतारकर हिन्दुत्व के एजेंडे को धार दी है। हिमाचल ने शराब की बोतल पर एक रुपये गोवंश सेस व्यवस्था और मंदिरों के चढ़ावे का 15 फीसदी गोवंश संरक्षण पर खर्च की व्यवस्था लागू कर अनूठा प्रयोग किया है। वहीं हरियाणा सेक्सड सीमन की अमेरिकी तकनीक पर 50 करोड़ खर्च करेगा।
विज्ञापन


गोसेवा आयोग का गठन

हिमाचल में सरकार गोसेवा आयोग का गठन करेगी जो नीति निर्धारण से लेकर गायों के लिए विकास कार्यक्रम तैयार करेगा। यहां मंदिरों के चढ़ावे का 15 फीसदी हिस्सा गोवंश पर खर्च किया जाएगा। साथ ही शराब की बोतल पर एक रुपये गोवंश सेस लगाया गया है।
विज्ञापन


गोमूत्र आधारित उद्योग पर 50 प्रतिशत निवेश अनुदान से लेकर गोसदन के लिए एक रुपये पर भूमि पट्टे तक देने की घोषणा की है। बेसहारा पशुओं के मालिकों की पहचान कर सरकार महिला मंडलों को इनकी देखभाल के लिए प्रोत्साहित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में बछिया पैदा करने की अमेरिकी तकनीक

cow cess of one rupee on liquor bottle in Himachal, American technology to produce calf in Haryana
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार पचास करोड़ रुपये का प्रावधान कर केवल बछिया पैदा करने की सेक्सड सीमन तकनीक अपनाने जा रही है। इसके तहत अमेरिका, इजरायल व न्यूजीलैंड से सेक्सड सीमन मंगवाकर बछड़ा पैदा होने वाले शुक्राणु निकालकर गायों पर प्रयोग किया जाएगा।

इससे हरियाणा को आवारा सांड़ों से मुक्ति मिलेगी, साथ ही गोवंश भी बढ़ेगा। हरियाणा सरकार इससे पहले गो संवर्धन व संरक्षण के लिए भी कड़ा कानून ला चुकी है।

यह है सेक्सड सीमन तकनीक 

सेक्सड सीमन एक विशेष प्रकार का वीर्य है। सिर्फ बछिया पैदा करने के लिए इससे कुछ शुक्राणु निकाल दिए जाते हैं। बछड़ा या बछिया दोनों में से एक ही पैदा हो, इसलिए ऐसा किया जाता है।

बछिया पैदा करने के लिए वीर्य से लैब में जांच के दौरान बछड़ा पैदा होने वाले संभावित शुक्राणुओं को निकाल दिया जाता है, जिससे बछिया ही पैदा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed