{"_id":"615ae07e8ebc3e62927c40b9","slug":"covid19-updates-mansukh-mandaviya-launches-icmr-s-drone-response-and-outreach-in-north-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19 updates: दक्षिण एशिया में ड्रोन की पहली व्यावसायिक उड़ान, 31 किमी. की दूरी तय कर भेजी गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid19 updates: दक्षिण एशिया में ड्रोन की पहली व्यावसायिक उड़ान, 31 किमी. की दूरी तय कर भेजी गई कोरोना वैक्सीन
Mon, 04 Oct 2021 05:13 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:13 PM IST
सार
देश के कुछ राज्यों में अब भी कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पाालों में वैक्सीन पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Mansukh mandaviya
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज उत्तर-पूर्व में आईसीएमआर के ड्रोन रिस्पांस एंड आउटरीच की शुरुआत की। इसके तहत ड्रोन के जरिए स्वास्थ्य केंद्रों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 15 मिनट में 31 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, मणिपुर में बिष्णुपुर जिला अस्पताल से करंग स्वास्थ्य केंद्र से लोकतक झील तक ड्रोन से टीकों को ले जाया गया।
मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह दक्षिण एशिया में ड्रोन की पहली व्यावसायिक उड़ान है। इसमें 13-15 मिनट में 31 किमी. की दूरी तय की गई। यह न केवल टीके की आपूर्ति के लिए है, हम भविष्य में ड्रोन का उपयोग करके रक्त के नमूने, आवश्यक दवाओं का भी परिवहन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अब तक 91 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
ई-सविधा ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार की टेलीमेडिसिन सुविधा ई-संजीवनी ने 1.3 करोड़ परामर्शों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें सबसे ज्यादा परामर्श आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के लोगों ने प्राप्त किए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे हेल्थकेयर डिलीवरी के लिए समानांतर स्ट्रीम में आकार ले चुका है। मंत्रालय ने कहा कि देश में आज लगभग 90 हजार मरीज रोजाना ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | ICMR's drone today delivered vaccine in Manipur from Bishnupur District Hospital to Karang Island in Loktak lake. pic.twitter.com/l942xEcS0l
— ANI (@ANI) October 4, 2021विज्ञापन